×

मार्क वुड बोले-घरेलू मैदान पर सेमीफाइनल में पहुंचना बेहद खास

मेजबान इंग्‍लैंड ने बुधवार को न्‍यूजीलैंड को 119 रन से हराकर 27 साल बाद वर्ल्‍ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - July 4, 2019 5:25 PM IST

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मार्क वुड का मानना है कि अपने घरेलू मैदान पर आईसीसी विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल में पहुंचना उनके लिए बेहद खास है। इंग्लैंड ने बुधवार को रिवरसाइड ग्राउंड पर खेले गए मैच में न्यूजीलैंड को 119 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

पढ़ें: ‘धोनी का अंगूठा ठीक, घबराने की कोई बात नहीं’

रिवरसाइड ग्राउंड वुड का घरेलू मैदान है और वह यहां से करीब 50 किलोमीटर दूर एशिंग्टन में रहते हैं।

आईसीसी ने वुड के हवाले से लिखा, ‘यह एक बेहद खास दिन था। अपने पदार्पण के अलावा यह मेरे लिए सबसे गौरवान्वित मैच था, जोकि मैंने खेला।’

उन्होंने कहा, ‘अपने घरेलू मैदान पर पूरे परिवार के साथ राष्ट्रीय गान गाना मेरे लिए काफी विशेष था। यह मैदान पर बहुत अच्छा लगा और यहां पर परिणाम भी इससे अच्छा रहा।

पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ ‘असंभव जीत’ दर्ज करने की उम्मीद में उतरेगा पाकिस्तान

29 साल के वुड सेमीफाइनल में अपने करियर का 50वां वनडे मैच खेलेंगे। उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो लगातार जीत के बाद टीम की जमकर तारीफ की।

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वुड ने 9 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट लिए।