बांग्लादेश के लिए सैफीउद्दीन और मुस्तफिजुर ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। शाकिब ने दो बल्लेबाजों को आउट किया।
Cricket Country Staff
Editorial team of CricketCountry.
Written by Cricket Country Staff
Last Published on - June 17, 2019 11:01 PM IST

आईसीसी विश्व कप के 23वें मुकाबले में शाकिब अल हसन की धमाकेदार नाबाद 124 रन की पारी के दम पर बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज पर 7 विकेट की आसान जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 321 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में बांग्लादेश ने 41.3 ओवर में ही तीन विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।
शाकिब ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक यादगार पारी खेलते हुए टीम को शानदार जीत दिलाई। शाकिब ने महज 99 गेंद पर 124 रन की नाबाद पारी खेली जबकि लिटन दास ने 94 रन की नाबाद पारी खेलते हुए बांग्लादेश की टीम को जीत तक पहुंचाया। शाकिब ने लिटन से साथ मिलकर चौथे विकेट लिए 189 रन की अटूट साझेदारी निभाते हुए टीम को 7 विकेट की जीत दिलाई।
यह विश्व कप में किसी भी टीम द्वारा रन का पीछा करते हुए हासिल की गई दूसरी सबसे बड़ी जीत है जबकि बांग्लादेश की लक्ष्य का पीछा करते हुए यह सबसे बड़ी जीत है और इस ऐतिहासिक जीत के प्रमुख कारण बने शाकिब।
पढ़ें:- चोट से जूझ रहे इंग्लैंड के सामने होगी अफगानिस्तान की चुनौती
विंडीज टीम से मिले 322 रन से विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश के लिए तमीम इकबाल और सौम्य सरकार ने 52 रन की साझेदारी कर टीम को सधी शुरुआत दी। पहला विकेट सौम्य के रूप में गिरा जब वह आंद्रे रसेल की गेंद पर क्रिस गेल द्वारा 29 रन के स्कोर पर लपके गए। इसके बाद तमीम को शेल्डन कॉट्रेल ने अपनी गेंद पर समझबूझ दिखाते हुए रन आउट किया।
तमीम 2 रन से अर्धशतक बनाने से चूक गए और 53 गेंद पर 48 रन की पारी खेलकर आउट हुए। आउट होने से पहले उन्होंने शाकिब के साथ दूसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी निभाई। टीम के अनुभवी मुशफिकुर रहीम कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 1 रन बनाकर ओशाने थॉमस की गेंद पर विकेट के पीछे शाई होप को कैच दे बैठे।
पढ़ें:- अगले दो विश्व कप मैचों से बाहर हुए इंग्लैंड के जेसन रॉय
तीन विकेट गिरने के बाद शाकिब और लिटन दास ने लाजवाब साझेदारी हुई। शाकिब ने 40 गेंद पर 7 चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने 83वीं गेंद पर इस विश्व कप में अपना दूसरा शतक बनाया। शतक तक पहुंचने के दौरान उनके बल्ले से 13 चौके निकले।
लिटन ने 43 गेंद खेलकर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। शाकिब और लिटन ने 189 रन की अटूट साझेदारी कर बांग्लादेश को 7 विकेट की यादगार जीत दिलाई।
वेस्टइंडीज के लिए आंद्रे रसेल और ओशाने थॉमस ने एक-एक विकेट हासिल किया
पढ़ें:- शाई होप की शानदार पारी, बांग्लादेश को दिया 322 रन का लक्ष्य
इससे पहले वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शाई होप के 96 रन की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में बांग्लादेश के सामने 8 विकेट के नुकसान पर 321 रन का स्कोर खड़ा किया था। होप ने 121 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 96 रन बनाए थे।
इविन लुईस ने 67 गेंद पर 70 रन की उपयोगी पारी खेली थी। वहीं शिमरोन हेटमेयर ने भी 30 गेंद पर 50 रन की तेज तर्रार पारी खेल टीम के स्कोर को 321 रन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया था।
बांग्लादेश के लिए सैफीउद्दीन और मुस्तफिजुर ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। शाकिब ने दो बल्लेबाजों को आउट किया।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
