यह मैच हमारे लिए काफी अहम रहा, हमारे चरित्र का पता चला : कोहली

कप्तान कोहली ने स्वीकार किया है कि अफगानिस्तान ने मुकाबले में उनकी टीम से काफी मेहनत कराया। साथ ही कप्तान ने यह भी कहा कि इस मैच के बाद उनकी टीम के चरित्र का पता चला।

Edited By : Indo-Asian News Service |Jun 23, 2019, 12:49 PM IST

Published On Jun 23, 2019, 12:49 PM IST

Last UpdatedJun 23, 2019, 12:49 PM IST

Virat Kohli@IANS

Virat Kohli@IANS

भारत ने आईसीसी विश्व कप के 28वें मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ महज 224 रन बनाने के बाद भी जीत हासिल की। इस जीत में टीम की गेंदबाजी अहम रही और टीम के कप्तान विराट कोहली ने अफगानिस्तान के मुकाबले को टीम के लिए कठिन माना।

कप्तान कोहली ने स्वीकार किया है कि अफगानिस्तान की टीम ने विश्व कप मुकाबले में उनकी टीम से काफी मेहनत कराया। साथ ही कप्तान ने यह भी कहा कि इस मैच के बाद उनकी टीम के चरित्र का पता चला। भारत ने अपने पांचवें मैच में अफगान टीम को 11 रन से हराते हुए कुल 9 अंक हासिल कर लिए हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- शमी की हैट्रिक, भारत ने अफगानिस्‍तान पर दर्ज की रोमांचक जीत

भारत ने पहले खेलते हुए 224 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में अफगान टीम 213 रन बनाकर आउट हो गई। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट हासिल किए जबकि मोहम्मद समी ने हैट्रिक सहित कुल चार विकेट अपने नाम किए।

कोहली ने मैच के बाद कहा, “ईमानदारी से कहूं तो यह मैच हमारे लिए काफी अहम रहा क्योंकि हमारे लिए चीजें तय रणनीति के हिसाब से नहीं चल पाईं। लेकिन जब चीजें आपके मुताबिक नहीं चल रही होती हैं तो आपको अपना चरित्र दिखाना होता है और हमने इस मैच में अपना चरित्र दिखाते हुए इसे अपने नाम किया। हमें इस मैच से काफी आत्मबल मिला है और इसकी मदद से हम अपना विजय क्रम जारी रखने की कोशिश करेंगे।”

पढ़ें: वर्ल्‍ड कप में हैट्रिक लगाने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने शमी

कोहली ने हैट्रिक लेने वाले समी की तारीफ की और कहा, “हमारी गेंदबाजी अच्छी रही। हर किसी ने मौके का इंतजार किया और मैं समझता हूं कि समी ने आज बेहतरीन गेंदबाजी की। हर कोई अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है और यह बात हर किसी को अच्छा खेलने के लिए प्रेरित कर रही है। यह अच्छी बात है।”

भारत को अपना अपना अगला मैच 27 जून को वेस्टइंडीज के साथ खेलना है।

Editor's Pick