• Home
  • News
  • ICC CRICKET WORLD CUP 2019: Wasim Jaffer wants Rohit Sharma to lead India in 2023 World Cup

रोहित को टी-20 और वनडे टीम का कप्‍तान बना देना चाहिए : जाफर

बोले- मैं चाहूंगा कि रोहित शर्मा 2023 विश्व कप में भारत की कप्तानी करें

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 13, 2019, 06:00 PM IST

Published On Jul 13, 2019, 06:00 PM IST

Last UpdatedJul 13, 2019, 06:00 PM IST

Virat Kohli with Rohit sharma @PTI

आईसीसी विश्व कप-2019 से भारत के बाहर होने के बाद पूर्व भारतीय टेस्ट बल्लेबाज वसीम जाफर का मानना है कि रोहित शर्मा को अब वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी सौंपी जानी चाहिए।

पढ़ें: विटोरी बोले- नया चैंपियन निकलने से विश्व कप फाइनल विशेष होगा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जाफर ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, ‘ये सही समय है कि रोहित शर्मा को अब वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी सौंपी जाए?’ उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं चाहूंगा कि वह 2023 विश्व कप में भारत की कप्तानी करें।’


भारत को आईसीसी विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों 18 रन से हार का सामना करना पड़ा और टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। भारत के विश्व कप से बाहर होने के बाद प्रशंसक भी काफी निराश हैं और वे चाहते हैं कि रोहित को वनडे टीम की कप्‍तानी मिलनी चाहिए।

पढ़ें: इंग्‍लैंड-न्‍यूजीलैंड में फाइनल शो, मिलेगा नया विश्‍व चैंपियन

मौजूदा वर्ल्‍ड कप में रोहित शानदार फॉर्म में थे। उन्‍होंने इस वर्ल्‍ड कप में 5 शतक लगाए जो विश्‍व रिकॉर्ड है। टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचाने में रोहित का अहम योगदार रहा। अंतिम-4 में भारतीय बल्‍लेबाज अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।

Editor's Pick