- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC CRICKET WORLD CUP 2019: We missed an opportunity to win the match; Says Gulbadin Naib
पाक से हार के बाद नैब बोले- हमें मौके गंवाने का खामियाजा भुगतना पड़ा
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 3 विकेट से हराकर मौजूदा वर्ल्ड कप में अपने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखी
Published On Jun 30, 2019, 12:07 AM IST
Last UpdatedJun 30, 2019, 12:07 AM IST
Gulbadin Naib @afp (final image)
पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को 3 विकेट से मात खाने वाली अफगानिस्तान टीम के कप्तान गुलबदिन नैब को लगता है कि अगर उनके तेज गेंदबाज हामिद हसन चोटिल न हुए होते तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था।
पढ़ें: हमने सिर्फ गुलबदिन नैब को निशाना बनाया : इमाद वसीम
हामिद को चौथे ओवर में मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हुई थी। उन्होंने किसी तरह अपना दूसरा ओवर पूरा किया और मैदान से बाहर चले गए। वह फिर लौटकर नहीं आए।
मैच के बाद नैब ने कहा कि टीम ने मौके गवाएं जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा। साथ ही माना कि हामिद के रहने से मैच का परिणाम कुछ और हो सकता था।
नैब ने कहा, ‘हमने अच्छी लड़ाई लड़ी। खिलाड़ियों ने अपना 100 फीसदी दिया। हमने मौके भी गंवाए। इस जीत का श्रेय पाकिस्तान को जाता है। उन्होंने दबाव में संयम बनाए रखा। इमाद ने शानदार बल्लेबाजी की और शादाब ने भी। इन दोनों ने अच्छे से स्ट्राइक रोटेट की।’
पढ़ें: जयवर्धने और पोंटिंग के इस विशिष्ट क्लब में शामिल हुए कप्तान फिंच
उन्होंने कहा, ‘इस स्तर के टूर्नामेंट में आपको इस तरह की स्थितियों का सामना करना होगा। इस तरह के मैच जीतने के लिए आपको थोड़ी और मेहनत करनी होगी। हमें सुधार करने की जरूरत है। आज का दिन हमारा बुरा रहा। हामिद चोटिल हो गए। वह टीम का अहम हिस्सा हैं। अगर वह यहां होते तो पाकिस्तान के लिए मुश्किल हो सकती थी। हमें उनकी कमी खली। वह मैच का टर्निग प्वाइंट था।’
नैब ने बल्लेबाजों को भी आड़े हाथों लिया और कहा, ’30-40 का निजी स्कोर सही नहीं है। हमें 60-70 रन यहां तक की शतकीय पारियां खेलनी होगी। बल्लेबाजों को और जिम्मेदारियां लेनी होगी।’