×

महेंद्र सिंह धोनी ने जैसी बल्लेबाजी की, हम उससे खुश हैं: संजय बांगड़

‘‘एक पारी अफगानिस्तान के खिलाफ 52 गेंद में 28 रन को छोड़कर उन्होंने हमेशा अपनी भूमिका निभाई है।

MS Dhoni vs England

MS Dhoni vs England

भारत को आईसीसी विश्व कप के एक मुकाबले में रविवार को मेजबान इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की धीमी बल्लेबाजी की आलोचना हो रही है।

भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने पूर्व कप्तान धोनी का धीमी बल्लेबाजी करने पर उनका समर्थन किया है। सोमवार को बांगड़ ने कहा कि स्ट्राइक रेट को लेकर इस अनुभवी बल्लेबाज की लगातार हो रही आलोचना से वह आश्चर्यचकित हैं।

पढ़ें:- कोहली, रोहित को मिडिल ऑर्डर से समर्थन की जरूरत : श्रीकांत

धोनी ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ 31 गेंद में 42 रन की नाबाद पारी खेली लेकिन भारत यह मैच 31 रन से हार गया। इस हार के बाद एक बार फिर अंतिम ओवर्स में तेजी से रन बनाने की धोनी की क्षमता पर सवाल उठने लगे।

बांग्लादेश के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर बांगड़ ने कहा, ‘‘एक पारी (अफगानिस्तान के खिलाफ 52 गेंद में 28 रन) को छोड़कर उन्होंने हमेशा अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने सात में से पांच मैचों में टीम के लिए अपनी भूमिका को बखूबी निभाया है।’’

पढ़ें : भारत के खिलाफ बांग्लादेश के लिए जीत हर हाल में जरूरी

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा के साथ 70 रन की साझेदारी की। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उन्होंने जो जरूरी था वह किया। मैनचेस्टर में मुश्किल पिच पर उन्होंने 58 रन की अहम पारी खेली। यहां (इंग्लैंड के खिलाफ) भी उन्होंने अपनी भूमिका को अच्छे से निभाया।’’

बांगड़ को नहीं लगता की आखिरी के ओवर्स में धोनी और केदार जाधव के जज्बे में कोई कमी थी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे ऐसा नहीं लगता क्योंकि उन्होंने आखिरी के ओवर्स में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने मैदान (सीमारेखा) की लंबाई का पूरा फायदा उठाया और ऐसे गेंदबाजी की जिस पर बड़ा शॉट लगना मुश्किल था।’’

trending this week