पाक कप्‍तान सरफराज बोले-अल्लाह ने चाहा तो चमत्कार हो सकता है

सेमीफाइलन में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को बांग्‍लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ी जीत की जरूरत होगी

Edited By : Press Trust of India |Jul 04, 2019, 11:35 PM IST

Published On Jul 04, 2019, 11:35 PM IST

Last UpdatedJul 04, 2019, 11:35 PM IST

Sarfraz-Ahmed @ AFP

पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने माना कि विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम को बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले अंतिम लीग मैच में चमत्कार की जरूरत होगी।

पढ़ें: SL की चुनौती से पहले टीम इंडिया ने घूमा लीड्स शहर

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सेमीफाइलन में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ी जीत की जरूरत होगी लेकिन अगर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी की तो फिर टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी।

बांग्लादेश के खिलाफ पिछले चार मैचों में हार झेलने वाले पाकिस्तान के कप्तान ने कहा, ‘जाहिर है हम यहां हर मैच को जीतने के लिए आए हैं। हम अंतिम लीग मुकाबले को जीत कर अपने अभियान को खत्म करना चाहेंगे।’

उन्होंने कहा, ‘सेमीफाइनल के लिए जो जरूरत है हम वह करने की कोशिश करेंगे लेकिन हमें वास्तविकता के साथ रहना होगा। अगर अल्लाह ने चाहा तो चमत्कार हो सकता है।’

पढ़ें: तेंदुलकर ने रायडू से कहा-भारतीय क्रिकेट में योगदान के लिए शुक्रिया

सरफराज ने कहा, ‘यह ऐसा है कि आप 600, 500, 400 रन बनाए और फिर उसी पिच पर विरोधी टीम को 50 रन पर आउट कर दें तब आप 316 रन के जरूरी अंतर से जीत सकते हैं। अगर आपको लगता है कि यह संभव है तो हम कोशिश कर सकते हैं।’

Editor's Pick