विटोरी बोले- नया चैंपियन निकलने से विश्व कप फाइनल विशेष होगा

इंग्‍लैंड और न्‍यूजीलैंड की टीमें वर्ल्‍ड कप के फाइनल में रविवार को भिड़ेंगी

Edited By : Press Trust of India |Jul 13, 2019, 05:35 PM IST

Published On Jul 13, 2019, 05:35 PM IST

Last UpdatedJul 13, 2019, 05:35 PM IST

Daniel Vettori @afp

न्‍यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी का कहना है कि रविवार को न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच होने वाला विश्व कप फाइनल ‘काफी विशेष’ होगा क्योंकि इससे नई चैंपियन टीम मिलेगी।

पढ़ें: इंग्‍लैंड-न्‍यूजीलैंड में फाइनल शो, मिलेगा नया विश्‍व चैंपियन

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विटोरी ने आईसीसी में अपने कॉलम में लिखा, ‘दोनों टीमें विश्व कप फाइनल में पहुंचकर काफी रोमांचित होंगी और पहली बार खिताब हासिल करने की बात इसे और भी विशेष बनाती है।’

उन्होंने कहा, ‘इन दोनों में से कोई भी टीम जीतेगी तो यह काफी रोमांचक होगा।’ विटोरी ने कहा, ‘श्रीलंका की टीम 1996 में खिताब जीती थी और वह पहली बार की चैंपियन थी और इस जीत से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई थी और मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड के लिए बिलकुल ऐसा ही होगा।’

पढ़ें: ‘मुझे इंग्‍लैंड के बड़े स्‍तर पर श्रेष्‍ठ प्रदर्शन करने का हमेशा से डर था’

उन्हें लगता है कि इस मैच में दोनों टीमों के पास बराबरी का मौका होगा। विटोरी ने कहा, ‘यह बराबरी का मौका होगा और दोनों टीमें इसे ऐसे ही देखेंगी। विराट कोहली ने टूर्नामेंट में पहले कहा था कि अगर एक टीम अच्छा खेलती है तो वह किसी को भी हरा सकती है और अगर ऐसा नहीं होता तो कोई भी उस टीम को हरा सकता है।’

उन्होंने कहा, ‘दोनों कप्तान इसे ऐसे ही देखेंगे, दोनों एक-दूसरे का काफी सम्मान करते हैं और दोनों एक ही जज्बे से खेलेंगे, भले ही नतीजा कुछ भी हो। यह क्रिकेट का बेहतरीन मैच होगा।’

Editor's Pick