add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

विश्‍व कप में शीर्ष टीमों के खिलाफ बांग्लादेश के प्रदर्शन से खुश हैं लिटन दास

वर्ल्‍ड कप के अपने अंतिम लीग मुकाबले में बांग्‍लादेश को पाकिस्‍तान के खिलाफ 94 रन से हार का सामना करना पड़ा

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Published on - July 6, 2019 6:17 PM IST

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बल्‍लेबाज लिटन दास विश्व कप 2019 में और विशेषकर दमदार टीमों जैसे भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी टीम के शानदार प्रदर्शन से काफी खुश हैं।

पढ़ें: बुमराह के वनडे में 100 विकेट पूरे, इरफान पठान और जहीर को पछाड़ा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बांग्लादेश ने हालांकि लॉर्ड्स में पाकिस्तान के खिलाफ अपना अभियान 94 रन की हार के साथ समाप्त किया। उन्हें इस तरह लीग मुकाबलों में पांच में पराजय का मुंह देखना पड़ा, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के खिलाफ तीन जीत हासिल की।

मशरफे मुर्तजा के खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में पहुंची चारों टीमों भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ भी चुनौतीपूर्ण प्रदर्शन किया।

पढ़ें: भारत-श्रीलंका मैच के दौरान आसमान में दिखा, ‘Justice For Kashmir’ का बैनर

लिटन ने कहा, ‘यह बुरा टूर्नामेंट नहीं रहा, इसमें से कई मैच काफी करीबी रहे। हम इससे काफी सकारात्मक चीजें सीख सकते हैं। हम अलग परिस्थितियों से गुजरे और हमने साबित किया कि हम मैच जीत सकते हैं और यह कि हम शीर्ष प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ खेल सकते हैं।’