• Home
  • News
  • ICC CRICKET WORLD CUP 2019: It’s a special feeling for me, my family, for all of Pakistan; Says Shaheen Afridi

'लॉर्ड्स पर 6 विकेट हासिल करना मेरे और परिवार के लिए बड़ा क्षण'

पाकिस्‍तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी ने बांग्‍लादेश के खिलाफ वर्ल्‍ड कप के 43वें लीग मैच में शुक्रवार को शानदार गेंदबाजी की थी

Edited By : Press Trust of India |Jul 06, 2019, 04:27 PM IST

Published On Jul 06, 2019, 04:27 PM IST

Last UpdatedJul 06, 2019, 04:27 PM IST

shaheen-afridi @afp

पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी ने बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट झटककर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम लिखवा लिया। उन्होंने लॉर्ड्स में इस उपलब्धि को ‘शानदार’ करार दिया।

पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ हार ने हमारा समीकरण बिगाड़ा: सरफराज

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आफरीदी 19 साल और 90 दिन की उम्र में विश्व कप में 5 विकेट झटकने वाले सबसे युवा गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 35 रन देकर 6 विकेट हासिल किए जिससे बांग्लादेश की टीम 221 रन पर सिमट गई और पाकिस्तान ने अंतिम मैच में 94 रन से जीत हासिल की।

शाहीन विश्व कप में छह विकेट चटकाने वाले पहले पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए। उन्होंने कहा, ‘मैं अपने प्रदर्शन से काफी खुश हूं और छह विकेट चटकाना शानदार है।’

पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में खेलेंगे ग्लेन मैक्सवेल

उन्होंने कहा, ‘जब आप पाकिस्तान क्रिकेट के महान खिलाड़ियों के बारे में सोचते हो तो इस रिकॉर्ड को अपने नाम देखना काफी मायने रखता है। लॉर्ड्स पर छह विकेट हासिल करना मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत बड़ा क्षण है, लॉर्ड्स ‘क्रिकेट का मक्का’ है और यह मेरे लिए काफी विशेष है।’

Editor's Pick