अफगानिस्तान पर जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल पर टॉप थ्री में भारत

भारत के अब टूर्नामेंट में 5 मैच के बाद चार जीत के साथ कुल 9 अंक हो गए हैं और वह टॉप तीन में पहुंच गई है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 23, 2019, 11:35 AM IST

Published On Jun 23, 2019, 11:35 AM IST

Last UpdatedJun 23, 2019, 11:35 AM IST

India vs Afghanistan Virat Kohli and team@IANS

आईसीसी विश्व कप में भारतीय टीम को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भारत ने शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ 225 रन के लक्ष्य का बचाव कर जता दिया क्यों दिग्गज इस टीम को चैंपियन बनने का दावेदार मान रहे हैं।

पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की कसी हुई गेंदबाजी के आगे टीम इंडिया के बल्लेबाज 8 विकेट के नुकसान पर 224 रन ही बना पाए। लक्ष्य छोटा था लेकिन ताकतवर गेंदबाजी आक्रमण के दम पर भारत ने जीत हासिल की। अफगानिस्तान की टीम 49.5 ओवर में 213 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने यह मुकाबला 11 रन से अपने नाम किया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शमी की हैट्रिक ने बनाया जीत को यादगार

भारत की यह विश्व कप में 50वीं जीत थी और इसे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हैट्रिक लेकर यादगार बनाया। चेतन शर्मा के बाद शमी दूसरे भारतीय गेंदबाज बनें जिन्होंने विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में हैट्रिक हासिल की।

पढ़ें: वर्ल्‍ड कप में हैट्रिक लगाने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने शमी

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। भारत के अब टूर्नामेंट में 5 मैच के बाद चार जीत के साथ कुल 9 अंक हो गए हैं और वह टॉप तीन में पहुंच गई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था और उसे अंक बांटने पड़े थे।

भारत अंक तालिका में तीसरे नंबर पर

इस वक्त अगर अंक तालिका पर नजर डाले तो सबसे उपर 6 मुकाबलों में 5 जीत हासिल कर न्यूजीलैंड पहले स्थान पर है। उसके पास 5 जीत और एक मैच रद्द होने के बाद कुल 11 अंक हैं। मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया इतने ही मैचों से 5 जीत और भारत के खिलाफ मिली हार के बाद 10 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है। भारतीय टीम तीसरे स्थान पर काबिज है।

भारत और न्यूजीलैंड अब तक अजेय

इस टूर्नामेंट में हर टीम को कम से कम एक हार तो जरूर मिली है। भारत और न्यूजीलैंड ही दो ऐसी टीमें हैं जिन्होंने अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है। दूसरे नंबर पर काबिज ऑस्ट्रेलिया को भारत ने हराया था जबकि मेजबान इंग्लैंड की टीम को पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ हार मिली है।

पढ़ें:- शमी की हैट्रिक, भारत ने अफगानिस्‍तान पर दर्ज की रोमांचक जीत

श्रीलंका 2, बांग्लादेश 3, वेस्टइंडीज 4, साउथ अफ्रीका 4, पाकिस्तान 3 जबकि अफगानिस्तान की टीम अपने सभी 6 मुकाबले हारी है।

Editor's Pick