• Home
  • News
  • ICC expect T20 World Cup 2020 to be held on schedule

आयोजनकर्ताओं को टी20 विश्व कप तय समय पर होने की उम्मीद

आईसीसी पहले ही ये स्पष्ट कर चुकी है कि टी20 विश्व कप के स्थगित होने का कोई सवाल ही नहीं है।

Edited By : Indo-Asian News Service |Apr 06, 2020, 03:37 PM IST

Published On Apr 06, 2020, 03:37 PM IST

Last UpdatedApr 06, 2020, 03:37 PM IST

आईसीसी टी20 विश्व कप ट्रॉफी (Getty images)

दुनियाभर में फैली कोरोनावायरस महामारी के बावजूद टी20 क्रिकेट विश्व कप के आयोजनकर्ताओं को उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया में इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाला ये टूर्नामेंट अपने तय समय पर होगा। कोरोनावायरस के कारण पूरी दुनिया में सभी खेल गतिविधियां रुकी हुई हैं। इस महामारी के कारण कई टूर्नामेंट या तो रद्द कर दिए गए हैं या फिर स्थगित कर दिए हैं। ऐसे में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होने वाले टी20 विश्व कप पर भी खतरे के बादल मंडरा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया में होने वाली ऑस्ट्रेलियाई फुटबाल लीग (एएफएल) और नेशनल रग्बी लीग सीजन को कोरोनावायरस के कारण पहले ही निलंबित किया जा चुका है। इन लीग की तारीखें टी20 विश्व कप की तारीखों से टकरा सकती हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिकेट डॉट कॉम ने टी20 विश्व कप आयोजन समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉक्ले के हवाले से लिखा, “हम खुद को उस सर्वश्रेष्ठ स्थिति में लाना चाहते हैं, जहां से हम तय कार्यक्रम के अनुसार इस टूर्नामेंट का सफल आयोजन कर सकें। हमें उम्मीद है कि ये कार्यक्रम के अनुसार होगा। हम सभी पहलुओं से इस पर गौर कर रहे हैं।”

चेन्नई सुपर किंग्स से बेहतर है मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड: संजय मांजरेकर

उन्होंने कहा, “हम आयोजन समिति, आईसीसी और सभी सदस्यों के साथ बातचीत कर रहे हैं। अगर कुछ बदलाव होता है तो हम सबको इससे अवगत कराएंगे। लेकिन अभी के लिए केवल सात महीने ही बचा है और हमारे पास थोड़ा ही समय है।”

ऑस्ट्रेलिया में एएफल और रग्बी लीग अगर शुरू होती है तो ये सितंबर के बाद ही शुरू होगी। हॉक्ले ने कहा, “खेल आयोजन के कई टूर्नामेंट के सीजन काफी लंबे हो गए हैं। हमारा अब भी मानना है कि टी20 विश्व कप आयोजित होने के लिए मजबूत स्थिति में है क्योंकि ये अब अगले 10-20 साल बाद ही यहां दोबारा आने वाला है। टिकट बिक्री को लेकर हम पहले ही उत्साहित हैं।”

मुंबई-चेन्नई के मुकाबलों में लसिथ मलिंगा पर भारी पड़ते हैं महेंद्र सिंह धोनी: स्कॉट स्टायरिस

आईसीसी पहले ही ये स्पष्ट कर चुकी है कि टी20 विश्व कप के स्थगित होने का कोई सवाल ही नहीं है और ये अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा।

Editor's Pick