पाकिस्तान के लाहौर में होंगे 3 मैच, आईसीसी ने किया समर्थन?

साल 2009 में पाकिस्तान दौरे पर आई श्रीलंका टीम की बस पर कुछ बंदूकधारियों ने हमला कर दिया था जिसमें कई क्रिकेटर गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे।

Edited By : Devbrat Bajpai |Jun 24, 2017, 01:41 PM IST

Published On Jun 24, 2017, 01:41 PM IST

Last UpdatedJun 24, 2017, 01:41 PM IST

पाकिस्तान टीम © AFP
पाकिस्तान टीम © AFP

अगर सब कुछ योजना के हिसाब से हुआ तो पाकिस्तान इस साल के अंत में विश्व एकादश की लाहौर में मेजबानी करते हुए तीन टी20 मैचों का आयोजन कर सकता है। आईसीसी बोर्ड ने शनिवार को अपने वार्षिक सम्मेलन में ऐसे प्रस्ताव के लिए समर्थन दिया। यह पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट वापसी की दिशा में प्रयास है। मीटिंग के अंतिम दिन आईसीसी ने प्रेस रिलीज में कहा, पाकिस्तान एकादश के खिलाफ मैच कराए जाने के लिए कार्य प्रगति पर है। इसी बीच आईसीसी ने प्रस्ताव के लिए अपनी हामी भर दी है। रिलीज में लिखा है, “आगे के निर्णय कुछ दिनों में लिए जाएंगे।”

साल 2009 में पाकिस्तान दौरे पर आई श्रीलंका टीम की बस पर कुछ बंदूकधारियों ने हमला कर दिया था जिसमें कई क्रिकेटर गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे। इसके बाद सिर्फ दो अंतरराष्ट्रीय टीमों जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान ने ही पाकिस्तान का दौरा किया है। वहीं जब 2015 में जिम्बाब्वे सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान आई थी तब भी गद्दाफी स्टेडियम से 800 मीटर की दूरी पर बम धमाका हुआ था, जिसमें दो लोगों की जान गई थी। [ये भी पढ़ें: गूगल ने अनोखे अंदाज में किया महिला विश्व कप का स्वागत]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उसके बाद से बहरहाल, पीसीबी ने 2017 में पीएसएल फाइनल का आयोजन किया है- जिसमें कुछ विदेशी सितारे भी शामिल हुए थे। ये मैच 4 मार्च को लाहौर में आयोजित कराया गया था और इस दौरान कोई भी दुर्घटना देखने को नहीं मिली थी।

वहीं अगले पीएसएल के लिए पीसीबी ने एक विस्तृत योजना तैयार की है। उसने विदेशी खिलाड़ियों को पाकिस्तान में पीएसएल खेलने के लिए अतिरिक्त पैसे देने का निर्धारण किया है। हालांकि, ये नियम सिर्फ विदेशी खिलाड़ियों के लिए है। देशी खिलाड़ियों के लिए नहीं।

Editor's Pick