अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताना मिकी ऑर्थर को पड़ा भारी

सेंचुरियन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 29, 2018, 10:00 AM IST

Published On Dec 29, 2018, 10:00 AM IST

Last UpdatedDec 29, 2018, 10:00 AM IST

MICKY ARTHUR © Getty Images

आईसीसी ने आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच मिकी आर्थर को आधिकारिक चेतावनी देते हुए उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया है। आर्थर को सेंचुरियन में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार के खेल के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया। मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच को छह विकेट से जीता।

सेंचुरियन टेस्ट: ओलिवर ने झटके 11 विकेट, पाकिस्तान महज तीन दिन में ढेर

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईसीसी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, आर्थर को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। अनुच्छेद 2.8 अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने से संबंधित है।

टेस्‍ट क्रिकेट में सरफराज अहमद और डू प्‍लेसिस ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

बयान में कहा गया है कि मामला उस समय का है जब दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी के नौंवें ओवर के दौरान टीवी अंपायर ने बल्लेबाज डीन एल्गर के पक्ष में फैसला दिया। इसके बाद आर्थर टीवी अंपायर जोएल विल्सन के कमरे में घुस गए और उनके फैसले पर असहमति जताने लगे।

हालांकि आर्थर ने मैच के बाद अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और मैच रेफरी डेविड बून के लगाए गए बैन को भी स्वीकार कर लिया है। इसके बाद अब उनके खिलाफ औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

Editor's Pick