add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

फिर आईसीसी का मतलब क्या है... पाकिस्तान का पूर्व क्रिकेटर हुआ आग बबूला

अजमल ने कहा, भारत के पाकिस्तान में नहीं खेलने का कोई तार्किक कारण नहीं है, लेकिन आईसीसी बेबस है क्योंकि अब इस पर भारतीयों का वर्चस्व है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 12, 2026 9:00 PM IST

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर सस्पेंस जारी है. बीसीबी ने दो बार आईसीसी को पत्र लिखकर अपने मैच भारत में नहीं खेलने की डिमांड कर चुका है, मगर आईसीसी की तरफ से आधिकारिक रुप से इसे लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सईद अजमल ने आईसीसी पर निशाना साधा है.

सईद अजमल ने कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) अपने कामकाज में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के मौजूदा ‘वर्चस्व’ से निपटने में नाकाम रहती है तो उसके अस्तित्व का कोई मतलब नहीं है. अजमल ने कहा, अगर आईसीसी विश्व क्रिकेट के समग्र हित में निष्पक्ष और सैद्धांतिक फैसला नहीं कर सकती है तो उसे अपना कामकाज बंद कर देना चाहिए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

फिर उसके अस्तित्व का कोई मतलब नहीं बनता है: अजमल

उन्होंने कहा, अगर आईसीसी भारतीय बोर्ड पर अपने फैसले लागू नहीं करा सकती तो उसके अस्तित्व का कोई मतलब नहीं बनता है. अजमल ने दावा किया कि टेस्ट खेलने वाले अधिकतर देश इस भावना से सहमत हैं, लेकिन वे सार्वजनिक रूप से अपना रुख स्पष्ट नहीं कर पाएंगे. उन्होंने कहा कि भारत का वैश्विक प्रतियोगिताओं में भी पाकिस्तान में खेलने से इनकार करना आईसीसी की ‘बेबसी‘ का एक प्रमुख उदाहरण है.

‘भारत के पाकिस्तान में नहीं खेलने का कोई तार्किक कारण नहीं’

अजमल ने कहा, भारत के पाकिस्तान में नहीं खेलने का कोई तार्किक कारण नहीं है, लेकिन आईसीसी बेबस है क्योंकि अब इस पर भारतीयों का वर्चस्व है.

भारत सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान की यात्रा नहीं करता. यही नहीं भारत सरकार दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज को मंजूरी नहीं देती है.यह दोनों देश अब किसी बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में तटस्थ स्थल पर ही एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं. आईसीसी के वर्तमान अध्यक्ष बीसीसीआई के पूर्व सचिव जय शाह हैं.