- Home
- News
- ICC identified a window for the 2027 World Cup to be held in South Africa, Zimbabwe and Namibia
क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर, 2027 वर्ल्ड कप की तारीख पर आया बड़ा अपडेट
2027 वनडे वर्ल्ड कप में 14 टीमें होंगी. इन्हें लीग स्टेज के लिए सात-सात टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा. लीग स्टेज के बाद सुपर सिक्स स्टेज होगा, जिसमें हर ग्रुप की टॉप तीन टीमें आगे बढ़ेंगी, सुपर सिक्स के बाद नॉकआउट स्टेज होगा.
Published On Jun 11, 2026, 10:04 PM IST
Last UpdatedJun 11, 2026, 10:04 PM IST
2027 Odi World Cup
आईसीसी ने साउथ अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले 2027 वर्ल्ड कप के लिए एक समय-सीमा तय कर ली है. टूर्नामेंट की शुरुआत चार अक्टूबर से हो सकती है, जबकि फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा.
वर्ल्ड कप के मुख्य मुकाबले शुरू होने से पहले वॉर्म-अप मुकाबले भी खेले जाएंगे, हालांकि ओपनिंग मैच और फ़ाइनल या टूर्नामेंट के किसी भी 54 मैचों के लिए वेन्यू अभी तय नहीं किए गए हैं.
क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, ज़्यादातर मैच 54 में से 41 मैच साउथ अफ्रीका में खेले जाएंगे, जबकि बाकी 13 मैच ज़िम्बाब्वे क्रिकेट (10) और क्रिकेट नामीबिया (03) के बीच बांटे जाएंगे. जिम्बाब्वे क्रिकेट के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि हरारे और बुलावायो के अलावा एक तीसरा शहर भी वेन्यू के तौर पर जोड़ा जाएगा, जो विक्टोरिया फ़ॉल्स हो सकता है.
सात-सात टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा
50 ओवर वर्ल्ड कप के पिछले दो टूर्नामेंट में 10 टीमें थीं, लेकिन 2027 के टूर्नामेंट में 14 टीमें होंगी. इन्हें लीग स्टेज के लिए सात-सात टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा. लीग स्टेज के बाद सुपर सिक्स स्टेज होगा, जिसमें हर ग्रुप की टॉप तीन टीमें आगे बढ़ेंगी, सुपर सिक्स के बाद नॉकआउट स्टेज होगा. 8 से 11 जुलाई तक एडिनबर्ग में होने वाली ICC की सालाना आम बैठक के बाद और जानकारी मिल सकती है.
24 साल बाद साउथ अफ्रीका को मेजबानी
साउथ अफ्रीका की टीम 24 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगी. इससे पहले 2003 में साउथ अफ्रीका ने वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी.
बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार वनडे सीरीज पर किया कब्जा
ऑस्ट्रेलिया ने जीता था 2023 वर्ल्ड कप का खिताब
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 2023 वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा जमाया था. ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैविस हेड के शतक की मदद से फाइनल में भारत को मात दी थी. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन पर ऑलआउट हो गई थी. ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में चार विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया था.