सचिन-विराट का गलत नाम पुकारने पर जेम्‍स नीशम को डोनल्‍ड ट्रंप पर आया गुस्‍सा, ICC ने भी ली चुटकी

डोनल्‍ड ट्रंप ने सचिन तेंदुलकर को 'सो-चिन तेंदुलकर' और विराट कोहली' का नाम 'वोराट कोहीली' कहाकर पुकारा था.

Edited By : India.com Staff |Feb 25, 2020, 01:52 PM IST

Published On Feb 25, 2020, 01:52 PM IST

Last UpdatedFeb 25, 2020, 01:52 PM IST

अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रंप इस वक्‍त भारत यात्रा पर हैं. न्‍यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जेम्‍स नीशम को ट्रंप के भारत दौरे पर विशेष दिलचस्‍पी है. ट्रंप ने भारत दौरे के दौरान कुछ ऐसा कह दिया जिससे वो अमेरिकी राष्‍ट्रपति से नफरत भी करने लगे हैं. उन्‍होंने ट्विटर पर इसे लेकर अपना गुस्‍सा भी निकाला. आईसीसी ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी.

अहमदाबाद के मोटेरा स्‍टेडियम में ट्रंप ने दिए अपने भाषण में मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर और भारतीय कप्‍तान विराट कोहली का भी नाम लिया. इस दौरान वो ठीक तरह से विराट और सचिन का नाम नहीं बोल पाए जिसके चलते वो इस वक्‍त खूब ट्रोल हो रहे हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अपने भाषण के दौरान ट्रंप ने सचिन तेंदुलकर को ‘सो-चिन तेंदुलकर’ कहा जबकि विराट कोहली’ का नाम ‘वोराट कोहीली’ कहा.

विराट और सचिन के बारे में कुछ भी नहीं जानने के बावजूद भाषण में उनका नाम लिए जाने के कारण जेम्‍स नीषम काफी नाराज हो गए.

उन्‍होंने ट्विटर पर अपना गुस्‍सा निकालते हुए लिखा, “गलत नाम पुकारने के लिए हम किसी व्‍यक्ति से नफरत क्‍यों करें जबकि उसने इन व्‍यक्तियों के बारे में कभी सुना भी नहीं हो. हमारे पास उसे नफरत करने के लिए बहुत सारे कारण उपलब्‍ध हैं.”

आईसीसी ने इसपर एक मजाकिया अंदाज में ट्रवीट किया. आईसीसी ने सचिन के नाम को पुकारने से जुड़ी विभिन्‍न शब्‍दावली लिखी. साथ ही एक बेहद हास्‍यास्‍पद वीडियो भी शेयर की.

सचिन और विराट का गलत नाम पुकारने के लिए डोनल्‍ड ट्रंप इस वक्‍त खूब ट्रोल हो रहे हैं.

Editor's Pick