आईसीसी फाइनल से पहले लॉर्ड्स को घोषित करेगा 'नो फ्लाइंग जोन'

आईसीसी अब 14 जुलाई को होने वाले विश्व कप फाइनल मैच के दौरान लॉर्ड्स को उड़ान निषिद्ध क्षेत्र बनाने पर काम कर रहा है।

Edited By : Indo-Asian News Service |Jul 12, 2019, 08:38 AM IST

Published On Jul 12, 2019, 08:38 AM IST

Last UpdatedJul 12, 2019, 08:38 AM IST

justice for kashmir banner during india vs sri lanka match

इंग्लैंड एवं वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप में गुरुवार को एक बार फिर राजनीतिक संदेश फैलाने की घटना सामने आई। भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले में भी विवादित बैनर नजर आए थे।

एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल के दौरान स्टेडियम के ऊपर से एक विमान निकला, जिस पर एक बैनर टंगा था और उस पर लिखा था ‘विश्व को बलूचिस्तान के लिए आवाज उठानी चाहिए।’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें: फिर उड़ा बैनर के साथ प्‍लेन, अब ‘बलूचिस्‍तान के लिए आवाज उठाने की मांग’

हालांकि आईसीसी अब 14 जुलाई को होने वाले फाइनल मैच के दौरान लॉर्ड्स को उड़ान निषिद्ध क्षेत्र बनाने पर काम कर रहा है।

आईसीसी ने कहा, “आईसीसी विश्व कप में हम किसी भी प्रकार के राजनीतिक संदेशों की निंदा नहीं करते हैं। विश्व कप को राजनीतिक विरोध के लिए एक मंच के रूप में इस्तेमाल करने से रोकने के लिए हमने पूरे टूर्नामेंट के दौरान स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर काम किया है।”

पढ़ें: AUS पर 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंचा ENG

क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने कहा, “हम संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लॉर्डस में फाइनल के दौरान मानवयुक्त और मानव रहित उड़ानों के लिए यह उड़ान निषिद्ध क्षेत्र है।”

इससे पहले, भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में से चार सिखों को इसलिए बाहर निकाल दिया गया था क्योंकि वह राजनीतिक संदेश लिखी टी-शर्ट पहन कर आए थे।

आईसीसी ने इस विवाद के बारे में कहा था, “हमने पहली पारी के दौरान ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर कुछ लोगों को इसलिए बाहर निकाल दिया क्योंकि उन्होंने टिकट नियमों का उल्लंघन कर राजनीतिक संदेश फैलाने की कोशिश की थी।”

ऐसा पहली बार नहीं है कि इस विश्व कप में स्टेडियम के ऊपर से राजनीतिक संदेश का प्रचार करता हुआ हवाई जहाज निकला हो। इससे पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मैच में भी बलूचिस्तान के पक्ष में नारा लिखा विमान स्टेडियम के ऊपर से गुजरा था।

उसके बाद हेडिंग्ले में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में भी ‘कश्मीर के लिए न्याय’ ‘भारत नरसंहार बंद करो और कश्मीर को आजाद करो’ जैसे नारे हवाई जहाज के बैनर पर लिखे थे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस पर चिंता जाहिर की थी और आईसीसी के महानिदेशक स्टीव एलवर्थी ने भारतीय बोर्ड से वादा किया था कि इस तरह की चीजों को रोकने के लिए हर संभव उपाय किए जाएंगे।

Editor's Pick