आईसीसी को किस बात की जल्दी है? इतनी बड़ी गलती, टूटा भारतीय फैंस का दिल

ICC को आखिर किस चीज की जल्दी है, पहले भारत को नंबर वन बनाया और फिर शाम होते-होते एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान पर आ गई.

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 15, 2023, 07:53 PM IST

Published On Feb 15, 2023, 07:53 PM IST

Last UpdatedFeb 15, 2023, 07:53 PM IST

ICC Rankings

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने एक बार फिर गलती दोहराई है. आखिर क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था लगातार ऐसी गलती कैसे कर सकती है. आईसीसी ने बुधवार दोपहर को बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम तीनों फॉर्मेट में नंबर वन हो गई है लेकिन कुछ देर बाद ही उसने माना कि वह गणना में गलती कर बैठी है. उसने गलती को ठीक किया और फिर भारतीय टीम को नंबर दो पर पहुंचा दिया.

दोपहर करीब एक बजकर तीस मिनट पर भारतीय टीम नंबर एक पर थी. लेकिन शाम को सात बजते-बजते आईसीसी ने रैंकिंग पॉइंट्स बदल दिए और ऑस्ट्रेलिया को नंबर एक बना दिया. भारत के खिलाफ पहले मैच में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के 15 रैंकिंग पॉइंट कम हो गए थे और वह दूसरे स्थान पर खिसक गई थी. ऐसे में भारत पहले नंबर पर आ गया था. आईसीसी ने शाम को इसमें सुधार किया और ऑस्ट्रेलिया को शीर्ष पर पहुंचा दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय टीम सीमित ओवरों के फॉर्मेट में अब भी नंबर एक ही है. भारत ने हाल ही में श्रीलंका को 50 ओवर की सीरीज में 3-0 से हराया था. वहीं श्रीलंका को भी मात दी थी.

भारत को चोटी पर पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को घरेलू सीरीज में मात देनी थी. लेकिन लगता है कि आईसीसी को किसी बात की जल्दी है.

Editor's Pick