×

टी 20 विश्व कप में से हटने पर पाकिस्तान को लग सकता है जुर्माना

वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा भी हो चुकी है। पाकिस्तान को अपना पहला मैच 16 मार्च को खेलना है

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 18, 2016 3:54 PM IST

पाकिस्तान टीम © Getty Images
पाकिस्तान टीम © Getty Images

भारत में शुरू होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप मुकाबले में पाकिस्तानी टीम के खेलने में अभी भी संशय के हालात बने हुए है। पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष शहरयार खान ने स्वीकार किया कि अगर पाकिस्तानी टीम भारत में होने जा रहे टी20 विश्व कप में हिस्सा नहीं लेती है तो आईसीसी उस पर जुर्माना लगा सकती है।  खान ने कहा, ‘मैंने अभी अभी प्रधानमंत्री सचिवालय से बात की है और अभी तक सरकार ने टीम को वर्ल्ड टी20 में हिस्सा लेने के लिए भारत भेजने की मंजूरी नहीं दी है।’  इसके आगे उन्होंने कहा, ‘अभी तक की खबरें है कि आईसीसी हम पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कर रहा है।’

उन्होंने कहा हमने टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए सरकार से सलाह और मंजूरी मांगी है प्रधानमंत्री सचिवालय ने कहा है कि वे स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और जल्द ही हमें इस बारे में बताएंगे।’ ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न को सांप ने काटा

पीसीबी में एक विश्वस्त सूत्र ने बताया कि सरकार द्वारा भारत दौरे को मंजूरी दिए जाने की संभावना है। वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा भी हो चुकी है। पाकिस्तान को अपना पहला मैच 16 मार्च को खेलना है जबकि दूसरा मैच 19 मार्च को भारत के खिलाफ होगा।

आपको बता दें कि अभी हाल ही में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच चल रहा था। जिसमें पाकिस्तानी टीम को न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा।पाकिस्तानी टीम सिर्फ 1 मैच जीतने में कामयाब रही। वहीं न्यूजीलैंड ने लगातार 4 मैचों में जीत दर्ज करते हुए सीरीज को अपने नाम किया।

TRENDING NOW