×

T20 World Cup 2026 के टिकट कब जारी होंगे, कितनी है कीमत, कैसे बुक करें ? जानें पूरी डिटेल्स

टूर्नामेंट का 10वां एडिशन भारत और श्रीलंका मिलकर होस्ट करेंगे, जिसमें 7 फरवरी से 8 मार्च तक आठ वेन्यू पर मैच खेले जाएंगे.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 11, 2025 8:02 PM IST

T20 World Cup Ticket Price: आईसीसी (ICC) ने आज ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप के लिए टिकटों की बिक्री शुरू करने की घोषणा कर दी है, पहले फेज में एंट्री-लेवल टिकटों की कीमतें सिर्फ 100 रुपए रखी गई है. टिकटों की बिक्री अब से थोड़ी देर बाद शाम 6.45 बजे शुरू होगी.

सात फरवरी से कोलंबो में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच मैच से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी, इसके बाद इसी दिन कोलकाता में वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच मुकाबला होगा. इसी दिन भारतीय टीम अपना पहला मैच खेलेगी. मुंबई में भारत और USA के बीच मैच खेला जाएगा.

दो मिलियन से ज़्यादा टिकटों की बिक्री का लक्ष्य

ICC ने पहले फेज़ में टिकटों को बहुत किफायती बनाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने की कोशिश की है. भारत में 100 रुपए और श्रीलंका में LKR1000 से शुरू होने वाली कीमतों के साथ दो मिलियन से ज़्यादा टिकटों की बिक्री का लक्ष्य रखा गया है.

ICC के CEO संजोग गुप्ता ने कहा, टिकट बिक्री का पहला चरण अब तक के सबसे सुलभ और ग्लोबल ICC इवेंट को आयोजित करने की हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 के लिए हमारा विज़न स्पष्ट है कि हर प्रशंसक को, चाहे उसकी वित्तीय स्थिति कुछ भी हो, विश्व स्तरीय क्रिकेट का स्टेडियम में अनुभव करने का मौका मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि सिर्फ 100 रुपए और LKR1000 से शुरू होने वाले टिकटों के साथ हम अपनी रणनीति के केंद्र में सामर्थ्य को रख रहे हैं.

इस वेन्यू पर खेले जाएंगे टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले

नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद), एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई), अरुण जेटली स्टेडियम (नई दिल्ली), वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई), ईडन गार्डन्स (कोलकाता), आर. प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो), सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड (कोलंबो) और पालेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (कैंडी)

कैसे बुक करें टिकट ?

टूर्नामेंट का 10वां एडिशन भारत और श्रीलंका मिलकर होस्ट करेंगे, जिसमें 7 फरवरी से 8 मार्च तक आठ वेन्यू पर मैच खेले जाएंगे. टिकटों की बिक्री https://tickets.cricketworldcup.com/ वेबसाइट पर की जाएगी. गुरुवार शाम 6.45 बजे से टिकटों की बिक्री लाइव होगी.

TRENDING NOW

टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल

तारीख मुकाबला स्थान समय ग्रुप
7 फरवरीपाकिस्तान बनाम नीदरलैंडकोलंबो11:00 AMग्रुप A
7 फरवरीभारत बनाम USAमुंबई7:00 PMग्रुप A
7 फरवरीवेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेशकोलकाता3:00 PMग्रुप C
8 फरवरीश्रीलंका बनाम आयरलैंडकोलंबो7:00 PMग्रुप B
8 फरवरीइंग्लैंड बनाम नेपालमुंबई3:00 PMग्रुप C
8 फरवरीन्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तानचेन्नई11:00 AMग्रुप D
9 फरवरीज़िम्बाब्वे बनाम ओमानकोलंबो3:00 PMग्रुप B
9 फरवरीबांग्लादेश बनाम इटलीकोलकाता11:00 AMग्रुप C
9 फरवरीदक्षिण अफ्रीका बनाम कनाडाअहमदाबाद7:00 PMग्रुप D
10 फरवरीनीदरलैंड बनाम नामीबियादिल्ली11:00 AMग्रुप A
10 फरवरीपाकिस्तान बनाम USAकोलंबो7:00 PMग्रुप A
10 फरवरीन्यूजीलैंड बनाम UAEचेन्नई3:00 PMग्रुप D
11 फरवरीऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंडकोलंबो3:00 PMग्रुप B
11 फरवरीइंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीजमुंबई7:00 PMग्रुप C
11 फरवरीदक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तानअहमदाबाद11:00 AMग्रुप D
12 फरवरीभारत बनाम नामीबियादिल्ली7:00 PMग्रुप A
12 फरवरीनेपाल बनाम इटलीमुंबई3:00 PMग्रुप C
12 फरवरीश्रीलंका बनाम ओमानकैंडी11:00 AMग्रुप B
13 फरवरीUSA बनाम नीदरलैंडचेन्नई7:00 PMग्रुप A
13 फरवरीऑस्ट्रेलिया बनाम ज़िम्बाब्वेकोलंबो11:00 AMग्रुप B
13 फरवरीकनाडा बनाम UAEदिल्ली3:00 PMग्रुप D
14 फरवरीआयरलैंड बनाम ओमानकोलंबो11:00 AMग्रुप B
14 फरवरीइंग्लैंड बनाम बांग्लादेशकोलकाता3:00 PMग्रुप C
14 फरवरीन्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीकाअहमदाबाद7:00 PMग्रुप D
15 फरवरीUSA बनाम नामीबियाचेन्नई3:00 PMग्रुप A
15 फरवरीभारत बनाम पाकिस्तानकोलंबो7:00 PMग्रुप A
15 फरवरीवेस्टइंडीज बनाम नेपालमुंबई11:00 AMग्रुप C
16 फरवरीऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंकाकैंडी7:00 PMग्रुप B
16 फरवरीइंग्लैंड बनाम इटलीकोलकाता3:00 PMग्रुप C
16 फरवरीअफगानिस्तान बनाम UAEदिल्ली11:00 AMग्रुप D
17 फरवरीआयरलैंड बनाम ज़िम्बाब्वेकैंडी3:00 PMग्रुप B
17 फरवरीबांग्लादेश बनाम नेपालमुंबई7:00 PMग्रुप C
17 फरवरीन्यूजीलैंड बनाम कनाडाचेन्नई11:00 AMग्रुप D
18 फरवरीपाकिस्तान बनाम नामीबियाकोलंबो3:00 PMग्रुप A
18 फरवरीभारत बनाम नीदरलैंडअहमदाबाद7:00 PMग्रुप A
18 फरवरीदक्षिण अफ्रीका बनाम UAEदिल्ली11:00 AMग्रुप D
19 फरवरीश्रीलंका बनाम ज़िम्बाब्वेकोलंबो3:00 PMग्रुप B
19 फरवरीवेस्टइंडीज बनाम इटलीकोलकाता11:00 AMग्रुप C
19 फरवरीअफगानिस्तान बनाम कनाडाचेन्नई7:00 PMग्रुप D
20 फरवरीऑस्ट्रेलिया बनाम ओमानकैंडी7:00 PMग्रुप B

ग्रुप स्टेज के मैच के बाद सुपर-8 के मुकाबले खेले जाएंगे. इसके बाद सेमीफाइनल (04 और 05 मार्च) मुकाबला खेला जाएगा. फाइनल मैच 08 मार्च (अहमदाबाद/ कोलंबो) को होगा.