ICC Men's T20 World Cup Qualifier. ओमान को हरा नामीबिया ने पहली बार किया क्वालीफाई

ऑलराउंडर जेजे स्मिट (JJ Smit) ने महज 25 गेंद में 59 रन की शानदार पारी खेली

Edited By : Press Trust of India |Oct 30, 2019, 12:39 PM IST

Published On Oct 30, 2019, 12:39 PM IST

Last UpdatedOct 30, 2019, 12:39 PM IST

Netherlands cricket team celebrating their win in ICC Men's T20 World Cup Qualifier vs UAE©Twitter

नामीबिया (Namibia) ने आईसीसी टी-20 विश्व कप क्वालीफायर (ICC Men’s T20 World Cup Qualifier) में ओमान को हराकर पहली बार, अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया जिसमें नीदरलैंड भी जगह बनाने में सफल रहा।

पढ़ें: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी: दिनेश कार्तिक होंगे तमिलनाडु के कप्तान

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑलराउंडर जेजे स्मिट (JJ Smit) ने महज 25 गेंद में 59 रन की शानदार पारी खेली जिसके बूते नामीबिया ने ओमान को 54 रन से शिकस्त देकर अक्टूबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप की आठ टीमों के पहले दौर के लिये स्थान सुनिश्चित किया।

पहले बल्लेबाजी कर नामीबिया ने बनाए 161 रन

नामीबिया ने बल्लेबाजी का फैसला कर सात विकेट पर 161 रन का स्कोर खड़ा किया जिसमें स्मिट ने अपनी पारी के दौरान पांच छक्के जड़े जबकि क्रेग विलियम्स ने भी 45 रन की पारी खेली।

टी20 विश्व कप 2016 में हिस्सा लेने वाली ओमान की टीम इस लक्ष्य के जवाब में 107 रन पर सिमट गई।

पढ़ें: बांग्लादेश ने भारत दौरे के लिए महमूदुल्लाह रियाद को टी-20 जबकि मोमिनुल हक को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया

नामीबिया ने 2003 में 50 ओवर के विश्व कप में अपने सभी छह मैच गंवा दिए थे। अब टीम प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पापुआ न्यू गिनी से भिड़ेगी जबकि ओमान अब भी क्वालीफाई कर सकता है, अगर प्लेऑफ में वह हांगकांग को हरा दे।

नीदरलैंड ने यूएई को 8 विकेट से हराया

इससे पहले नीदरलैंड ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को आठ विकेट से मात देकर ऑस्ट्रेलिया का टिकट कटाया।

आयरलैंड पर जीत से शुरुआत करने वाली यूएई की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर केवल 80 रन ही बना सकी। इसके बाद नीदरलैंड ने 29 गेंद रहते यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

नीदरलैंड की टीम सेमीफाइनल में आयरलैंड के सामने होगी जो पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं यूएई के पास भी क्वालीफाई करने का अंतिम मौका है जिसमें टीम को स्काटलैंड को मात देनी होगी।

Editor's Pick