- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Icc mens t20i team of the decade ms dhoni is the captain of icc t20i team of the decade 4292841
ICC Men's T20I Team of the Decade: महेंद्र सिंह धोनी बने कप्तान, विराट कोहली सहित ये 2 भारतीय भी शामिल
इंग्लैड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह
Published On Dec 27, 2020, 03:45 PM IST
Last UpdatedDec 27, 2020, 03:45 PM IST
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मौजूदा दशक में पुरुष टी20 टीम का कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को चुना है. आईसीसी की इस टीम में धोनी के अलावा टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli), रोहित शर्मा (Rohit Sharma)और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को भी जगह मिली है.
ऑस्ट्रेलिया की ओर से एरोन फिंच (Aaron Finch)और ग्लेन मैक्सेवल (Glenn Maxwell) को जबकि वेस्टइंडीज की ओर से क्रिस गेल (Chris Gayle) और कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard)को जगह दी गई है. दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स (AB de Villiers) और अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान व श्रीलंका के लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) भी इस टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं.
पिछले एक दशक में धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया साल 2014 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी जबकि साल 2016 में उसने सेमीफाइनल का टिकट कटाया था. धोनी ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 98 मैच खेले जिसमें उन्होंने 126.13 की स्ट्राइक रेट से 1617 रन बनाए जिसमें दो अर्धशतक शामिल है.
The ICC Men’s T20I Team of the Decade. And what a team it is!
A whole lot of-hitters in that XI! pic.twitter.com/AyNDlHtV71
— ICC (@ICC) December 27, 2020
आईसीसी की दशक की टी20 टीम इस प्रकार है :
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), रोहित शर्मा, क्रिस गेल, एरोन फिंच, विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, कीरोन पोलार्ड, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा.