ICC Men's Test Ranking: बल्लेबाजों की सूची में स्टीव स्मिथ के करीब पहुंचे विराट कोहली

ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं।

Edited By : India.com Staff |Dec 20, 2020, 03:52 PM IST

Published On Dec 20, 2020, 03:52 PM IST

Last UpdatedDec 20, 2020, 03:52 PM IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए एडिलेड टेस्ट के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर मौजूद स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के और करीब पहुंच चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्मिथ ने भारत के खिलाफ मैच के बाद 10 अंक गंवा दिए हैं और 911 रेटिंग के साथ नंबर एक पर बरकरार हैं। वहीं एडिलेड ओवल में खेले गए मैच में 74 रनों की पारी खेलकर कोहली ने दो अंक हासिल किए हैं। जिसके बाद स्मिथ और उनके बीच का अंतर 25 अंक से घटकर 13 अंक का हो गया है।
बल्लेबाजों की सूची में कोहली दूसरे नंबर पर बने हुए हैं, वहीं तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन हैं। चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम मार्नस लाबुशाने हैं, जिन्होंने अपने करियर की बेस्ट 839 रेटिंग हासिल की और चौथे नंबर पर बरकरार हैं।
गेंदबाजों की सूची की बात करें तो एडिलेड में 7 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई पेसर पैट कमिंस 6 अंक हासिल कर 910 की रेटिंग के साथ नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बने हुए हैं। दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड हैं। न्यूजीलैंड के नील वेगनर तीसरे और टिम साउदी चौथे नंबर पर हैं।
भारत के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में शानदार पांच विकेट हॉल लेने वाले जॉश हेजलवुड चार अंक आगे बढ़कर 805 की रेटिंग के साथ टॉप-5 में जगह बना चुके हैं। भारत के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से आगे निकलकर नौवें स्थान पर आ गए हैं। जबकि बुमराह दसवें पायदान गिर गए हैं।

Editor's Pick