आठ साल बाद पाकिस्तान जाएगा कोई आईसीसी अधिकारी

आईसीसी ने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान रिची रिचर्डसन को पाकिस्तान बनाम वर्ल्ड इलेवन टी20 सीरीज के लिए मैच रेफरी बनाया गया है।

Edited By : Indo-Asian News Service |Aug 29, 2017, 09:10 PM IST

Published On Aug 29, 2017, 09:10 PM IST

Last UpdatedAug 29, 2017, 09:10 PM IST

© Getty Images
© Getty Images

पाकिस्तान में तकरीबन आठ साल बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी होने जा रही है। पाकिस्तान की टीम अगले महीने वर्ल्ड इलेवन टीम के साथ तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। आईसीसी ने इस सीरीज के लिए मैच रेफरी के नाम का ऐलान कर दिया है। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान रिची रिचर्डसन को इस सीरीज के लिए मैच रेफरी बनाया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी मंगलवार को एक बयान जारी कर आईसीसी के इस फैसले की जानकारी दी।

2009 में पाकिस्तान के दौरे पर गई श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकवादी हमले के बाद सभी देशों ने पाकि्स्तान में क्रिकेट खेलने से मना कर दिया था, लेकिन पीसीबी के प्रयासों के बाद एक बार फिर पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैच खेले जाएंगे। क्रिकइंफो ने पीसीबी के हवाले से लिखा है, “पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस बात की घोषणा करता है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सर रिची रिचर्डसन को पाकिस्तान और वर्ल्ड इलेवन के बीच 12, 13 और 15 सिंतबर को खेले जाने वाले इंडिपेंडेंस कप टी20 मैचों के लिए रैफरी नियुक्त किया है।” [ये भी पढ़ें:ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे से बाहर हुए चोटिल जॉश हेजलवुड]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईसीसी ने इस सीरीज को अपना पूरा समर्थन दिया है। उसने सुरक्षा मुद्दे पर पीसीबी के साथ मिलकर काफी काम किया है। इससे पहले 2015 में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान का दौरा किया था लेकिन वह सीरीज स्थानीय मैच अधिकारियों के मार्गदर्शन में खेली गई थी। आईसीसी 2009 के बाद पहली बार पाकिस्तान में किसी सीरीज का आयोजन करने जा रही है।

Editor's Pick