×

आईसीसी वनडे रैंकिंग: टॉप 10 में तीन भारतीय बल्लेबाज

कोहली ने रैकिंग में दूसरा स्थान बनाया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 17, 2016 1:51 PM IST

भारतीय टीम © AFP Image
भारतीय टीम © AFP Image

हाल ही में आईसीसी द्वारा जारी की गई ओडीआई रैंकिंग में तीन भारतीय बल्लेबाज फिर से शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहे हैं। इस मामले में विराट कोहली ने अन्य भारतीय बल्लेबाजों को पछाड़ा है और 825 अंक लेकर दूसरे स्थान पर हैं। वहीं शीर्ष पर दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डीविलियर्स 900 अंकों के साथ मौजूद हैं। रोहित शर्मा 761 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर काबिज हैं। गौरतलब है कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में संपन्न हुई वनडे श्रृंखला में रोहित शर्मा ने सर्वाधिक रन बनाए थे। हालांकि, भारतीय टीम के खब्बू बल्लेबाज शिखर धवन को इस रैंकिंग से निराश होना पड़ा है और वह दो पायदान खिसकते हुए 748 अंकों के साथ 9वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 706 अंकों के साथ 12वें स्थान पर काबिज हैं। ये भी पढ़ें: मैं कोई रिलेशनशिप काउंसलर नहीं हूं: विराट कोहली

TRENDING NOW

गेंदबाजी विभाग में आर. अश्विन को एक पायदान का फायदा हुआ है और वह 615 अंकों के साथ 10वें पायदान पर पहुंच गए हैं। चोटिल मोहम्मद शमी(14वां स्थान) और भुवनेश्वर कुमार(19वां स्थान) अन्य भारतीय हैं जो शीर्ष 20 में शामिल हैं। अगर दुनियाभर के क्रिकेटरों की रैंकिंग पर निगाह दौड़ाएं तो उसमें दक्षिण अफ्रीका के डी कॉक और इंग्लैंड के जो रूट ने लंबी छलांगे लगाई हैं। डी कॉक 6 स्थानों की छलांग लगाते हुए चौथे स्थान पर पहुंचे गए हैं। वहीं जो रूट 7 पायदानों की छलांग के साथ 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय टीम वर्तमान में एशिया कप टी20 की तैयारी में व्यस्त है। इस साल एशिया कप बांग्लादेश में 24 फरवरी से शुरू हो रहा है। भारत का पहला मैच बांग्लादेश के साथ 24 फरवरी को खेला जाएगा।