• Home
  • News
  • ICC ODI Ranking: Jasprit Bumrah retain Top Position

ICC ODI Ranking : बुमराह टॉप पर कायम, सोढ़ी और फर्ग्‍यूसन की लंबी छलांग

न्‍यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी और लोकी फर्ग्‍यूसन लंबी छलांग लगाते हुए संयुक्‍त 31वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 09, 2019, 12:42 PM IST

Published On Jan 09, 2019, 12:42 PM IST

Last UpdatedJan 09, 2019, 12:42 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईसीसी वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं।

श्रीलंका के खिलाफ हाल में संपन्‍न तीन मैचों की वनडे सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले न्‍यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी और लोकी फर्ग्‍यूसन लंबी छलांग लगाते हुए संयुक्‍त 31वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें: सरफराज के बयान से पाक गेंदबाज हतोत्साहित, खराब हुआ ड्रेसिंगरूम का माहौल

न्‍यूजीलैंड ने मंगलवार श्रीलंका को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप कर दिया। श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा, ऑलराउंडर थिसारा परेरा और हेनरी निकोलस की भी रैंकिंग में फायदा हुआ है।

सोढ़ी ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 8 विकेट लिए थे। उन्‍होंने 26 पायदान की छलांग लगाई है जबकि फर्ग्‍यूसन ने सीरीज में 7 विकेट अपने नाम किए थे। फर्ग्‍यूसन 12 स्‍थान उपर करियर की बेस्‍ट रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।

पढ़ें: पेसर शार्दुल ठाकुर बोले- मैं अभी स्पीड को लेकर चिंतित नहीं हूं

श्रीलंकाई वनडे टीम के कप्‍तान मलिंगा तीन स्‍थान चढ़कर 46वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्‍होंने सीरीज में कुल 7 विकेट अपने नाम किए थे।

टेलर और गुप्टिल भी चढ़े

बल्‍लेबाजों की रैंकिंग में न्‍यूजीलैंड के अनुभवी बल्‍लेबाज रॉस टेलर और ओपनर मार्टिन गुप्टिल को भी फायदा हुआ है। टेलर तीसरे और गुप्टिल 14वें स्‍थान पर बने हुए हैं। टेलर ने श्रीलंका के खिलाफ संपन्‍न तीन मैचों की वनडे सीरीज में 281 जबकि गुप्टिल ने 183 रन बनाए। इस लिस्‍ट में भारतीय कप्‍तान ि‍विराट कोहली नंबर वन पर कायम हैं।

परेरा 22 पायदान उपर चढ़े

श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर थिसारा परेरा 22 पायदान उपर चढ़कर 65वें स्‍थान पर पहुंच गए हैं। निरोशन डिकवेला को भी एक स्‍थान का फायदा पहुंचा है। डिकवेला 26वें स्‍थान पर पहुंच गए हैं।

Editor's Pick