आईसीसी वनडे रैंकिंग में विराट कोहली की बादशाहत कायम

विराट कोहली वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर बने हुए हैं

Edited By : Manoj Shukla |Jun 23, 2017, 08:57 AM IST

Published On Jun 23, 2017, 08:57 AM IST

Last UpdatedJun 23, 2017, 08:57 AM IST

विराट कोहली © Getty Images
विराट कोहली © Getty Images

आईसीसी की जारी ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारत के कप्तान विराट कोहली ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर कोहली के बाद दूसरे स्थान पर हैं। कोहली वॉर्नर से 4 अंक आगे हैं। भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 23 जून से होनी है और कोहली का इरादा इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर अपने स्थान को और मजबूत करने का होगा। ये भी पढ़ें:सनसनीखेज खुलासा- विराट कोहली छोड़ने वाले थे कप्तानी?

कोहली के अलावा शिखर धवन भी टॉप-10 में हैं और वो 742 अंकों के साथ 10वें स्थान पर काबिज हैं। हालांकि रोहित शर्मा के भी धवन के बराबर (742) अंक हैं, लेकिन वो रैंकिंग में 11वें स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर डीविलियर्स, चौथे पर जो रूट, पांचवें पर बाबर आजम, छठे पर केन विलियमसन, सातवें पर क्विंटन डी कॉक, आठवें पर फैफ डू प्लेसी, 9वें पर मार्टिन गप्टिल हैं। इसके अलावा भारत के एम एस धोनी 15वें स्थान पर हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आपको बता दें कि भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है और इस दौरान टीम के खिलाड़ियों के पास अपनी रैंकिंग को और अच्छी करने का मौका होगा। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की सीरीज की शुरुआत 23 जून से होगी। इस सीरीज में भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को आराम दिया गया है और उनकी जगह अजिंक्य रहाणे सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे।

Editor's Pick