आईसीसी वनडे रैंकिंग में विराट कोहली दूसरे नंबर पर बरकरार

आईसीसी रैंकिंग में विराट कोहली और डेविड वॉर्नर के बीच फासला कम हुआ

Edited By : Manoj Shukla |Dec 10, 2016, 04:25 PM IST

Published On Dec 10, 2016, 04:25 PM IST

Last UpdatedDec 10, 2016, 04:25 PM IST

विराट कोहली © Getty Images
विराट कोहली © Getty Images

आईसीसी ने ऑस्ट्रेलियान्यूजीलैंड के बीच खेली गई चैपल-हेडली सीरीज के बाद रैंकिंग जारी कर दी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले डेविड वॉर्नर ने अपने और विराट कोहली के बीच के फासले को और कम कर लिया है। वॉर्नर ने सीरीज में कुल 299 रन बनाए हैं। जिसके बाद रैंकिंग में वह तीसरे नंबर पर हैं और उनके और कोहली के बीच का फासला 62 अंकों का रह गया है। रैंकिंग में कोहली दूसरे नंबर पर हैं तो वहीं नंबर एक पर एबी डिविलियर्स नंबर एक की कुर्सी पर कायम हैं।

डिविलियर्स कोहली से सिर्फ 13 अंकों से आगे हैं। आने वाले समय में नंबर एक की जंग और रोमांचक होने वाली है, क्योंकि भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 15 से 23 जनवरी के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के खिलाफ 13 से 26 जनवरी के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका को भी श्रीलंका के खिलाफ 28 जनवरी से 10 फरवरी के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में डिविलियर्स के खेलने की उम्मीद है।   भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का लाइव ब्लॉग पढ़ने के लिए क्लिक करें

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इन सबके अलावा न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल और ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है तो मिचेल मार्श, जोश हेजलवुड ने अपने करियर की सर्वोच्च रैंकिंग हासिल की है। गप्टिल ने सीरीज में 193 रन बनाए जिसके दम पर वह छठें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं स्मिथ 10वें नंबर पर जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इसके अलावा गंदबाजों में ट्रेंट बोल्ट नंबर एक पर जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। वहीं लिस्ट में दूसरे नंबर पर इमरान ताहिर तो तीसरे पर सुनील नारायण हैं। वहीं ऑलराउंडरों की लिस्ट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शाकिब अल हसन पहले, एंजेला मैथ्यूस दूसरे और मोहम्मद नबी तीसरे नंबर पर हैं। वहीं रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया पहले, दक्षिण अफ्रीका दूसरे, भारत तीसरे नंबर पर है।

Editor's Pick