ICC ODI Ranking : बल्लेबाजों में विराट कोहली तो गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह टॉप पर बरकरार

कोहली के 895 रेटिंग अंक हैं जबकि रोहित 863 अंक के साथ दूसरे नंबर पर हैं

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 04, 2019, 09:25 AM IST

Published On Oct 04, 2019, 09:25 AM IST

Last UpdatedOct 04, 2019, 09:25 AM IST

Jasprit Bumrah with Virat Kohli

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और युवा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईसीसी वनडे खिलाड़ियों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं।

पढ़ें: वीरेंद्र सहवाग से रोहित की तुलना पर रॉबिन उथप्‍पा बोले- दोनों…

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा पहले और दूसरे स्थान पर हैं, जबकि बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर छह स्थान की सुधार के साथ करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं। आमिर ने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में तीन मैचों में चार विकेट लिए थे।

पढ़ें: होल्डिंग बोले- लंदन धमाकों के बाद भी इंग्‍लैंड में ही रही थी ऑस्ट्रेलिया, कुछ देशों के…

लिमिटेड ओवर के क्रिकेट में ध्यान लगाने के लिए इस साल की शुरुआत में आमिर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

कोहली के 895 रेटिंग अंक हैं 

बल्लेबाजों में विराट कोहली 895 अंक के साथ पहले जबकि रोहित शर्मा 863 अंकों के साथ दूसर स्थान पर हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम 834 अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं। साउथ अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस 820 अंक लेकर चौथे तो न्यूजीलैंड के रॉस टेलर  817 अंक के हासिल कर पांचवें नंबर पर हैं।

टीम रैंकिंग में पाक छठे स्थान पर 

टीम रैंकिंग में पाकिस्तान छठे और श्रीलंका आठवें स्थान पर है।  नामीबिया, ओमान और अमेरिका भी वनडे दर्जा मिलने के बाद न्यूनतम आठ क्वालीफाइंग मैच खेलकर अब रैंकिंग तालिका में है।

 

 

Editor's Pick