add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

बांग्लादेश के टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने पर खत्म होगा सस्पेंस, आईसीसी की टीम...

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में एक वीडियो कांफ्रेंस में आईसीसी को अपनी चिंताओं से अवगत कराया है, खासकर मुंबई में खेलने को लेकर.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 17, 2026 11:15 AM IST

भारत में अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर गतिरोध को खत्म करने के लिये आईसीसी का दो सदस्यीय दल आज ढाका जायेगा. आईसीसी पहले ही संकेत दे चुकी है कि बांग्लादेश के मैच कहीं और करा पाना संभव नहीं है, आईसीसी का दल सुरक्षा को लेकर बांग्लादेश की आशंकाओं को दूर करने की कोशिश करेगा.

बांग्लादेश आईसीसी से लगातार अनुरोध कर रहा है कि सुरक्षा कारणों से कोलकाता और मुंबई में होने वाले उसके मैच भारत के बाहर आयोजित कराये जायें. बीसीसीआई के निर्देश पर बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान का कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ आईपीएल करार रद्द किये जाने के बाद से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने यह मांग उठाई है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बीसीबी ने लगातार सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा उठाया

एक जानकार सूत्र ने बताया ,‘इस समय यही सूचना (आईसीसी अधिकारियों का ढाका दौरा) मिली है, बातचीत चल रही है और मामले का हल निकालने के सभी संभावित तरीकों पर बात होगी . उम्मीद है कि बांग्लादेश सरकार के अधिकारी भी बातचीत में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में एक वीडियो कांफ्रेंस में आईसीसी को अपनी चिंताओं से अवगत कराया है, खासकर मुंबई में खेलने को लेकर. बांग्लादेश को 17 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम पर नेपाल से खेलना है.

बोर्ड ने आईसीसी से कहा कि मुंबई में कुछ भारतीय राजनेताओं के बयान उसके खिलाड़ियों की सुरक्षा को खतरे की तरह माने जा रहे हैं. बीसीबी सूत्र ने संकेत दिया कि बांग्लादेश के मैच दक्षिण भारत के किसी शहर या श्रीलंका में कराये जाने पर विचार हो सकता है, समझा जाता है कि आईसीसी का मानना है कि मैचों को स्थानांतरित करने का दमदार कारण चाहिए, लिहाजा काल्पनिक परिदृश्य नहीं देखा जा सकता. इस बीच आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई के प्रमुख एंड्रयू एफग्रेव भी ढाका पहुंच रहे हैं जो मैच फिक्सिंग में कथित भागीदारी के लिये नौ स्थानीय खिलाड़ियों को बीसीबी की तरफ से निलंबित किये जाने की घटना की समीक्षा करेंगे.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/