- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Icc player of the month award rishabh pant joe root nominated for the month of january 4376391
Rishabh Pant, जो रूट ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामांकित, अब फैन्स को करना है ये काम
जनवरी महीने में ICC Players of the Month के लिए तीन क्रिकेटर्स को चुना गया है.
Published On Feb 02, 2021, 03:44 PM IST
Last UpdatedFeb 02, 2021, 03:44 PM IST
Rishabh Pant nominated for ICC Player of the Month Award: आईसीसी ने मंगलवार को जनवरी महीने के लिए लिए ‘प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड’ के नॉमिनेशन की घोषणा कर दी है.ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत, इंग्लैंड के जो रूट और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंन को जनवरी महीने में शानदार प्रदर्शन के लिए नामित किया गया है.
आईसीसी ने हाल ही में हर महीने शानदार प्रदर्शन के लिए क्रिकेटर्स को प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड देने का ऐलान किया था. ये अवॉर्ड एक्सपर्ट्स के साथ-साथ फैन्स की वोटिंग के माध्यम से तय किए जाएंगे. फरवरी के दूसरे सप्ताह में फैन्स की वोटिंग के आधार पर इन तीनाें में से एक खिलाड़ी का नाम तय किया चुना जाएगा.
रिषभ पंत (Rishabh Pant) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 97 रन की पारी और ब्रिस्बेन में नाबाद 89 रन की पारी के चलते इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किए गए है जबकि रूट ने श्रीलंका के खिलाफ 228 और 186 रन की पारी खेली थी. तीसरे उम्मीदवार आयरलैंड के पॉल स्टर्लिग हैं, जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन और यूएई के खिलाफ दो वनडे मैच खेले है.
महिलाओं में पाकिस्तान की डियाना बैग और दक्षिण अफ्रीका की शबनिम इस्माइल हैं. बैग ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे और दो टी20 मैचों में नौ विकेट लिए हैं जबकि इस्माइल ने अपनी टीम की तरफ से सात विकेट चटकाए हैं.
तीसरा नाम दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर मरिजाने कैप का है, जिन्होंने 110.57 के स्ट्राइक रेट से 115 रन बनाए और तीन विकेट भी पाकिस्तान के खिलाफ चटकाए हैं. आईसीसी की पुरस्कार नामांकन समिति हर वर्ग के लिए तीन नामांकन तय करेगी. विजेता की घोषणा महीने के दूसरे सोमवार को की जाएगी.