- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC Players of month award for September Three Indian players nominated axar patel smriti mandhana Harmanpreet Kaur
आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए हरमनप्रीत, मंधाना और अक्षर नॉमिनेट किए गए
हरमनप्रीत और उपकप्तान मंधाना का नामांकन पहली बार हुआ है । दोनों में से कोई एक जीतती है तो आईसीसी महीने की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर बनने वाली पहली भारतीय हो जाएगी
Published On Oct 05, 2022, 05:56 PM IST
Last UpdatedOct 05, 2022, 05:56 PM IST
ICC Players of the month awards
दुबई. भारत की स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और अक्षर पटेल को सितंबर महीने के लिये आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया है. कप्तान हरमनप्रीत और उपकप्तान मंधाना का नामांकन पहली बार हुआ है। दोनों में से कोई एक जीतती है तो आईसीसी महीने की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर बनने वाली पहली भारतीय हो जाएगी. दोनों ने इंग्लैंड में वनडे और टी20 श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया है. दूसरी ओर अक्षर पटेल को आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के कारण पुरूष वर्ग में नामांकन मिला है।
हरमनप्रीत ने इंग्लैंड में टी20 श्रृंखला में खराब प्रदर्शन के बाद वनडे श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करके तीन मैचों में 221 रन बनाये । उन्होंने आखिरी मैच में नाबाद 74 रन की पारी खेली जबकि दूसरे मैच में नाबाद 143 रन बनाकर 1999 के बाद इंग्लैंड में टीम को पहली बार वनडे श्रृंखला में जीत दिलाई । मंधाना ने दोनों श्रृंखलाओं में अच्छा प्रदर्शन किया । उन्होंने पहले टी20 में नाबाद 79 और पहले वनडे में 91 रन बनाये। आईसीसी महिला वर्ग में दो भारतीय खिलाड़ियों के अलावा बांग्लादेश की निगार सुल्ताना को भी नामांकन मिला है ।
वहीं अक्षर पटेल ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ छह से भी कम की इकॉनामी रेट से नौ विकेट लिये. अक्षर पटेल के साथ आस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन और पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को भी नामांकन मिला है.
इनपुट- पीटीआई भाषा