आईसीसी ने शुभमन गिल पर लगाया भारी जुर्माना, टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया को भी मिली सजा

शुभमन गिल ने अंपायर के फैसले पर सवाल उठाते हु्ए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला था.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 12, 2023, 02:00 PM IST

Published On Jun 12, 2023, 02:00 PM IST

Last UpdatedJun 12, 2023, 02:00 PM IST

Shubman Gill

Shubman Gill (Photo-twitter)

आईसीसी ने भारतीय ओपनर शुभमन गिल पर भारी जुर्माना लगाया है. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में गलती के लिए गिल को सजा दी गई है. इसके अलावा धीमी ओवर गति के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम को भी जुर्माना देना होगा.

भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों ने किसी भी दिन समय पर पूरे ओवर नहीं फेंक पाई. भारतीय टीम ने पहले दिन सिर्फ 85 ओवर फेंका था. भारतीय टीम पर मैच फीस का 100 फीसदी जुर्माना लगाया गया है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम पर 80 फीसदी जुर्माना लगाया गया है. वहीं शुभमन गिल पर अंपायर के फैसले पर सवाल उठाने पर 15 फीसदी जुर्माना लगाया गया है. शुभमन गिल को 115 फीसदी मैच जुर्माना देना होगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के अनुसार खिलाड़ियों को हर ओवर के लिए 20 फीसदी जुर्माना लगाया जाता है, अगर वह तय समय में गेंदबाजी नहीं कर पाते हैं. इस वजह से भारतीय खिलाड़ियों को पूरी मैच फीस गंवानी पड़ी.

शुभमन गिल दूसरी पारी में स्कॉट बोलांड की गेंद पर स्लिप में कैमरन ग्रीन के हाथों लपके गए थे. टीवी रिप्ले में यह दिख रहा था कि बॉल का कुछ हिस्सा जमीन पर टच हुआ था, हालांकि टीवी अंपायर ने इसे आउट करार दिया. इस फैसले के बाद शुभमन गिल ने अंपायर के फैसले पर सवाल उठाते हु्ए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला था. यह आईसीसी के आर्टिकल 2.7 को तोड़ने का मामला है. इंटरनेशनल मैच में सार्वजनिक आलोचना प्रतिबंधित है, मगर गिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस आर्टिकल को तोड़ा है.

Editor's Pick