- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC Rankings: Axar Patel, Yashaswi Jaiswal break into top 10 of ICC T20I rankings
ICC रैंकिंग में अक्षर पटेल और यशस्वी का जलवा, हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग
ICC T20I रैंकिंग में अक्षर पटेल और यशस्वी जायसवाल ने लंबी छलांग लगाते हुए करियर की बेस्ट रैंकिंग हासिल कर ली है.
Published On Jan 17, 2024, 04:58 PM IST
Last UpdatedJan 17, 2024, 04:58 PM IST
PIC- BCCI
ICC T20I Rankings: अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के पहले मैचों में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत के बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल बुधवार (17 जनवरी) को ICC T20I रैंकिंग में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ पांचवें स्थान पर पहुंच गए, जबकि सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजों की T20I रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गए.
तीन मैचों की सीरीज के पहले दो T20I में अफगानिस्तान के खिलाफ अक्षर पटेल ने कुल 4 विकेट लिए, जिससे उन्हें ऑलराउंडरों की रैंकिंग में दो स्थान का फायदा हुआ और अब वह 16वें स्थान पर पहुंच गए. इंदौर में पहले T20I में जयसवाल की 34 गेंदों में 68 रनों की पारी ने उन्हें सात पायदान ऊपर उठाकर करियर के सर्वश्रेष्ठ छठे स्थान पर पहुंचा दिया, जबकि बाएं हाथ के अन्य बल्लेबाज शिवम दुबे की 60 और 63 रनों की लगातार नाबाद पारियों ने उन्हें 265वें से 58वें स्थान पर पहुंचने में मदद की.
युवा बल्लेबाज शुभमन गिल सात पायदान की छलांग लगाते हुए 60वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा तीन पायदान ऊपर संयुक्त 61वें स्थान पर पहुंच गए. वहीं, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को चार स्थान का फायदा हुआ है और अब वह 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
बाबर आजम को हुआ फायदा
अफगानिस्तान के खिलाड़ियों में नजीबुल्लाह जदरान (46) और मोहम्मद नबी (54) को बल्लेबाजी रैंकिंग में फायदा हुआ. न्यूजीलैंड के फिन एलेन पाकिस्तान के खिलाफ 34 और 74 रन की पारियों से बल्लेबाजी रैंकिंग में 16वें स्थान पर पहुंच गये. उनके साथी टिम साउदी गेंदबाजी सूची में आठ पायदान के लाभ से 18वें नंबर पर पहुंचे. पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार अर्धशतकों से एक पायदान का फायदा हुआ जिससे वह चौथे स्थान पर काबिज हैं.