- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Icc rankings mithali raj slips to number 2 in odi rankings shafali verma still number 1 in t20i 4810423
ICC Rankings: वनडे में दूसरे स्थान पर खिसकी मिताली राज, शेफाली वर्मा अब भी नंबर-1 टी20 बल्लेबाज
ICC Rankings: मिताली राज बीते सप्ताह इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ तीन अर्धशतक जड़ नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बनी थी.
Published On Jul 13, 2021, 05:12 PM IST
Last UpdatedJul 13, 2021, 05:12 PM IST
Mithali Raj Slips to Number-2 in ODI Rankings, Shafali Verma Still Number-1 in T20I: भारतीय महिला टीम की वनडे कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) करीब एक सप्ताह तक 50 ओवरों के क्रिकेट की रैंकिंग में पहले स्थान पर रहने के बाद अब दूसरे स्थान पर खिसक गई हैं. वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर उन्हें दूसरे स्थान पर धकेल दिया.
स्टेफनी टेलर ने पाकिस्तान की महिला टीम के लिए 105 रन की नाबाद पारी खेली थी. इसके अलावा गेंदबाजी के दौरान भी उन्होंने 29 रन देकर तीन विकेट निकाले. स्टेफनी ने चार पायदान की छलांग लगाई जबकि मिताली राज (Mithali Raj) को एक पायदान नीचे खिसकते हुए दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा. मिताली के पास 762 प्वाइंट्स हैं. दो अतिरिक्त प्वाइंट्स (764) के साथ स्टेफनी नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बनी.
इस लिस्ट में स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) नौवें स्थान पर है. गेंदबाजी में झूलन गोस्वामी पांचवें और पूनम यादव नौवें स्थान पर बनी हुई हैं. दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ऑलराउंडर्स की श्रेणी में पांचवें स्थान पर हैं.
टी20 रैंकिंग की बात की जाए तो शेफाली वर्मा (Shafali Verma) 744 प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर मजबूती से बनी हुई हैं. टॉप-10 में शेफाली के अलावा स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) नंबर-4 पर हैं. गेंदबाजों की रैंकिंग में दीप्ति शर्मा नंबर-6, पूनम यादव नंबर-7 और राधा यादव आठवें नंबर की गेंदबाज हैं. टी20 क्रिकेट में ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) नंबर-5 पर हैं.
मिताली राज (Mithali Raj) ने बीते सप्ताह इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ ही वनडे सीरीज में एक के बाद एक तीन अर्धशतक जड़कर नंबर-एक वनडे रैंकिंग प्राप्त की थी. मिताली टी20 क्रिकेट से सन्यास ले चुकी हैं.