- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC rates Indore track as “poor”, venue gets 3 demerit points, know the process of pitch rating
ICC ने इंदौर की पिच को बताया 'खराब', जानें कैसे तय होती है पिच की रेटिंग
भारतीय टीम दोनों पारियों में 109 और 163 रन के स्कोर पर सिमट गयी थी जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 197 रन बनाये और फिर तीसरे दिन सुबह उसने 76 रन के लक्ष्य का पीछा कर जीत हासिल की.
Published On Mar 03, 2023, 08:01 PM IST
Last UpdatedMar 03, 2023, 08:01 PM IST
ICC ने बॉर्डर गावस्कर ट्राफी टेस्ट मैच के लिये इस्तेमाल की गयी होल्कर स्टेडियम की पिच को ‘खराब’ करार दिया जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीसरे दिन नौ विकेट से शिकस्त दी. इस खराब रेटिंग से इंदौर को तीन डिमेरिट प्वाइंट भी मिले और ये प्वाइंट पांच साल के लिये सक्रिय रहेंगे. भारतीय टीम दोनों पारियों में 109 और 163 रन के स्कोर पर सिमट गयी थी जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 197 रन बनाये और फिर तीसरे दिन सुबह उसने 76 रन के लक्ष्य का पीछा कर जीत हासिल की.
कैसे तय होती है पिच की रेटिंग
ICC देशों के बीच खेले गए प्रत्येक टेस्ट मैच, वनडे इंटरनेशनल और T20I के लिए पिच और आउटफ़ील्ड के प्रदर्शन पर वेन्यू को एक रेटिंग देता है. इंटरनेशनल मैच में ड्यूटी पर मौजूद ICC मैच रेफरी मैच समाप्त होने के बाद पिच और आउटफील्ड को रेटिंग देता है. इस रेटिंग को संबंधित स्थल पर अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए भविष्य की पिच और आउटफील्ड तैयारियों में सहायता के लिए मेजबान सदस्य बोर्ड को फीडबैक के रूप में दिया जाता है.
अगर एक पिच या आउटफ़ील्ड को खराब करार दिया जाता है तो संबंधित घरेलू बोर्ड और वेन्यू को यह बताना होता है कि पिच या आउटफ़ील्ड ने जरूरी मानक से नीचे प्रदर्शन क्यों किया. एक पिच या आउटफील्ड को खराब माना जाता है अगर इसे खराब या अनफिट का दर्जा दिया जाता है. खराब पिच के कारण वेन्यू पर ICC द्वारा इंटरनेशनल मैच के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है.
पिच और आउटफ़ील्ड का मूल्यांकन इस प्रकार किया जाता है:-
बहुत अच्छा, अच्छा, औसत, औसत से नीचे (1 प्वाइंट), खराब (3 प्वाइंट), अनफिट (5 प्वाइंट).
ICC के नियमों के अनुसार मैच रेफरी जिस वेन्यू की पिच को औसत से कमतर करार देता है उसे एक डिमेरिट प्वाइंट दिया जाता है। वहीं, जिन पिचों को ‘खराब’ करार दिया जाता है, तो उसे तीन डिमेरिट प्वाइंट मिलते हैं.
इंदौर की पिच को खराब रेटिंग दी गई है, ऐसे में उसे 3 डिमेरिट प्वाइंट दिए गए हैं. ICC के पिच नियम के मुताबिक, जिस पिच को ‘अनफिट’ करार दिया जाता है, उसे पांच डिमेरिट पॉइंट मिलते हैं. ये डिमेरिट पॉइंट्स अगले पांच साल तक एक्टिव रहते हैं.
किसी वेन्यू के हिस्से में अगर पांच डिमेरिट प्वाइंट आ जाते हैं तो फिर उस वेन्यू पर अगले 1 साल तक कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला जा सकता है. यही नहीं, अगर किसी वेन्यू को 10 डिमेरिट प्वाइंट मिल जाते हैं तो फिर उस वेन्यू पर 24 महीने यानी 2 साल तक कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला जा सकता है.