Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 19, 2026 12:40 PM IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. इसकी शुरुआत में अब तीन सप्ताह का वक्त भी नहीं बचा. लेकिन एक विवाद अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के सामने एक विवाद है, जो अनसुलझा है. बांग्लादेश की टीम भारत नहीं आना चाहती. लेकिन अब इस विवाद का हल निकालने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने डेडलाइन तय कर दी है. शनिवार को आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से साथ ढाका में हुई बातचीत में 21 जनवरी की इस डेडलाइन के बारे में जानकारी भी दे दी है.
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट की कहती है कि शनिवार को हुई बातचीत में आईसीसी ने साफ कर दिया है कि अब इस मसले को जल्द-से-जल्द सुलझाना होगा. आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच एक सप्ताह में दो बार बाचतीत हो चुकी है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलना चाहता है लेकिन भारत के बाहर. श्रीलंका इस टूर्नामेंट में सह-मेजबान है, और तटस्थ मेजबान के तौर पर यह भी एक विकल्प है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड लगातार सुरक्षा को मुद्दा बना रहा है और इसी वजह से वह भारत से बाहर खेलना चाहता है. लेकिन आईसीसी इस बात को लेकर सख्त है कि ओरिजनल शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होगा.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी के बीच विवाद करीब तीन सप्ताह से चल रहा है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने चार जनवरी को आईसीसी को खत लिखकर अपनी शिकायत दर्ज करवायी थी. टी20 वर्ल़्ड कप कप का पहला मैच 7 फरवरी को खेला जाएगा. बांग्लादेश ने अपने चार में से तीन मैच कोलकाता में खेले जाएंगे. टीम का पहला मैच 7 फरवरी, 2026 को वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा. बांग्लादेश का आखिरी मैच नेपाल के खिलाफ मुंबई में होना है.

इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों को एक एडवाइजरी भेजी गई है. यह एडवाइजरी स्वतंत्र सुरक्षा एजेंसी ने भेजी है. इसमें कहा गया है कि भारत में जोखिम मध्यम से उच्च स्तर का है लेकिन किसी खास टीम को कोई खतरा नहीं है. यानी आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के सुरक्षा के बहाने को खारिज कर दिया है.
| मैच | तारीख | समय | मैदान | |
| 1 | बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज | 7 फरवरी, 2026 | 3:00 PM | ईडन गार्डंस, कोलकाता |
| 2 | बांग्लादेश बनाम इटली | 9 फरवरी, 2026 | 11:00 PM | ईडन गार्डंस, कोलकाता |
| 3 | बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड | 14 फरवरी, 2026 | 3:00 PM | ईडन गार्डंस, कोलकाता |
| 4 | बांग्लादेश बनाम नेपाल | 17 फरवरी, 2026 | 7: 00 PM | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
शनिवार की बैठक में यह साफ हो गया कि आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की वह मांग भी ठुकरा दी है जिसमें उसने अपनी टीम को ग्रुप बी में शिफ्ट करने की मांग की थी. वह चाहता था कि उसे और आयरलैंड को आपस में बदल दिया जाए. आयरलैंड ग्रुप बी में है और उसके मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे. आईसीसी ने बीसीबी को साफ कर दिया है कि भारत में बांग्लादेश को सुरक्षा का कोई खतरा नहीं है.
आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की चर्चा पर नजर रखने वाले जानकारों का कहना है कि आईसीसी बीसीबी के आखिरी फैसला लेने का इंतजार करेगी. अगर बीसीबी अपनी टीम बांग्लादेश को भारत नहीं भेजने का फैसला करती है तब आईसीसी रिपेल्समेंट टीम का ऐलान कर सकती है. और मौजूदा रैंकिंग के हिसाब से यह टीम स्कॉटलैंड हो सकती है.
यह विवाद तब शुरू हुआ जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी खिलाडी़ मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से हटा दिया. इस फैसले के पीछे का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया. इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने देश में आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी. इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को पत्र लिखकर सुरक्षा का हवाला देते हुए अपने मैच भारत में खेलने से इनकार कर दिया. और इसके बाद से विवाद जारी है.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
