• Home
  • News
  • Icc should appoints neutral doctor for concussion decision says mark waugh 4247884

‘कनकशन’ मामले से निपटने के लिए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने दी ये सलाह

ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूव्र सलामी बल्लेबाज मार्क वॉ ने कहा, ‘जाहिर तौर पर भारतीय टीम के डॉक्टर ने यह फैसला लिया

Edited By : India.com Staff |Dec 06, 2020, 05:17 PM IST

Published On Dec 06, 2020, 05:17 PM IST

Last UpdatedDec 06, 2020, 05:17 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के सिर में चोट लगने के बाद कनकशन विकल्प के रूप में भारत ने युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) से फील्डिंग और बॉलिंग कराई. चहल ने शानदार गेंदबाजी कर 3 विकेट निकाले. हालांकि इसे देख विपक्षी खेमा खुश नहीं था. ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच जस्टिन लैंगर (Justin Langer) ने इसे लेकर मैच रेफरी डेविड बून से बहस करते हुए भी दिखाई दिए.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मार्क वॉ (Mark Waugh) का मानना ​​है कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को ‘कनकशन’ मामले से निपटने के लिए तटस्थ डॉक्टर की नियुक्ति करनी चाहिए ताकि खिलाड़ियों के सिर पर चोट का आकलन सही तरीके से करके निर्णय लिया जा सके.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वॉ ने ‘फॉक्स क्रिकेट’ से कहा, ‘मुझे लगता है कि आईसीसी को इस पर गौर करना चाहिए कि क्या ऐसे मामलों में आपको निर्णय लेने के लिए तटस्थ चिकित्सक की आवश्यकता है.’

इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘जाहिर तौर पर भारतीय टीम के डॉक्टर ने यह फैसला लिया. मैं यह नहीं कह रहा हूं कि उन्होंने कुछ भी गलत किया है, लेकिन मुझे लगता है कि आईसीसी को एक चिकित्सा अधिकारी या चिकित्सक को नियुक्त करने की आवश्यकता है जो तटस्थ निर्णय ले सके.’ पहले टी20 को भारत ने 11 रन से जीता था.

Editor's Pick