BCCI के आंतरिक मतभेदों का फायदा उठाने की कोशिश ना करे ICC: अनिरुद्ध चौधरी

बोर्ड के कोषाध्यक्ष ने बीसीसीआई सदस्यों से आईसीसी के खिलाफ एक यूनिट की तरह काम करने की अपील की है।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 05, 2019, 04:04 PM IST

Published On Mar 05, 2019, 04:04 PM IST

Last UpdatedMar 05, 2019, 04:04 PM IST

BCCI © Getty Images

बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल को साफ चेतावनी दी है कि वो बोर्ड के आंतरिक मतभेदों का अपने मतलब के लिए फायदा उठाने की कोशिश ना करें।

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में चौधरी ने कहा, “आईसीसी शब्दों के साथ बहुत अच्छी है लेकिन पिछले कुछ सालों से उनका मतलब काफी स्पष्ट है। बीसीसीआई अब वो ताकत नहीं है जो पहले थी, हम फिलहाल बदलाव की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं, आईसीसी इसे अपना उद्देश्य पूरा करने के इरादे से देखती है। वे उन मुद्दों को देखते हैं जो आम सभाओं के आयोजन से संबंधित हैं, जो फोरम नीतिगत मामलों पर निर्णय लेता है। इसलिए ICC ने काउंसिल के अंदर बीसीसीआई की संप्रभुता को खत्म करने के लिए, शब्दों का जाल बिछाया है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ये भी पढ़ें: हम आईपीएल में हस्तक्षेप नहीं करेंगे : डेविड रिचर्डसन

बीसीसीआई के आंतरिक मतभेदों से चौधरी का इशारा बोर्ड और सुप्रीम कोर्ट की नियुक्त की गई सीओए के बीच विवादों से हैं। हाल में कई मामलों को लेकर बोर्ड सदस्यों और सीओए के बीच अलग अलग राय रही हैं। वहीं कई बार तो सीओए सदस्यों के बीच ही किसी मामले को लेकर मतभेद दिखा है, जो कि बीसीसीआई को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर कमजोर दिखाता है।

ये भी पढ़ें: वनडे-टी20 विश्व कप भारत से बाहर ले जाने के लिए स्वतंत्र है ICC: BCCI

चौधरी ने आगे कहा, “चाहे वो बोर्ड के आंतरिक संबंधों को संचालित करने की कोशिश हो या बीसीसीआई और उसके सदस्यों के संचालन के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास और अब आईपीएल में घुसपैठ का प्रयास। आईसीसी में हमारा प्रतिनिधित्व करने वाले सतर्क नहीं दिखते। मेरे विचार से कम से कम आईसीसी के मामलों में BCCI को एक इकाई के रूप में काम करना जरूरी है। और इस अंतर्राष्ट्रीय संस्था को भी बीसीसीआई और उसके सदस्यों के बीच के मतभेदों का फायदा उठाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। और ऐसा होने के लिए नीति और प्रशासन के मामलों के बीच के स्पष्ट अंतर को समझना महत्वपूर्ण है। बीसीसीआई आईपीएल को लेकर आईसीसी के किसी भी हस्तक्षेप को हल्के में नहीं लेगी।”

Editor's Pick