- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC suspended Sri Lankan off spinner Akila Dananjaya as his bowling action found illegal
आईसीसी ने श्रीलंकाई स्पिनर अकिला धनंजय को किया सस्पेंड
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान धनंजय के गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठे थे।
Published On Dec 10, 2018, 09:07 PM IST
Last UpdatedDec 10, 2018, 09:07 PM IST
Akila Dananjaya (File Photo) @ AFP
आईसीसी ने सोमवार को श्रीलंकाई गेंदबाज अकिला धनंजय के गेंदबाजी एक्शन को अवैध करार दिया। साथ ही तत्काल प्रभाव ने धनंजय को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से सस्पेंड कर दिया गया है।आईसीसी के नियम के मुताबिक गेंदबाज को 15 डिग्री तक हाथ को एक तरफ झुकाने की इजाजत मिलती है, लेकिन जांच के दौरान धनंजय का हाथ इस सीमा से ज्यादा झुका हुआ पाया गया।
आईसीसी के नियम 11.1 के तहत संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन वाला खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा घरेलू क्रिकेट में भी नहीं खेल सकता। हालांकि नियम 11.5 कहता है कि श्रीलंका क्रिकेट की स्वीकृति से धनंजय घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजी कर सकते हैं।
पढ़े – पहले से पता था कि ऑस्ट्रेलियाई पिचों से क्या उम्मीद करनी है
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दौरान अंपायर ने अकिला धनंजय के गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठाए थे। इस मैच में श्रीलंका को 211 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। धनंजय ने जिसके बाद पिछले महीने 23 नवंबर को ब्रिसबेन के नेशनल क्रिकेट सेंटर में आईसीसी के समक्ष अपनी गेंदबाजी का टेस्ट दिया था। इस टेस्ट के नतीजों के आधार पर ही उन्हें सस्पेंड करने का निर्णय लिया गया है।
पढ़े – एडिलेड में पंत ने की कमिंस की स्लेजिंग, वायरल हुआ वीडियो
आईसीसी द्वारा गेंदबाजी से सस्पेंड करने के कारण अकिला धनंजय का करियर समाप्त नहीं हुआ है। धनंजय अपने गेंदबाजी एक्शन में जरूरी बदलाव करने के बाद आईसीसी के नियम 4.5 के तहत गेंदबाजी एक्शन के दोबारा आकलन की अपील कर सकते हैं। अगर दोबारा जांच में उनका एक्शन सही पाया गया तो उन्हें फिर से गेंदबाजी की इजाजत मिल जाएगी।