- Home
- News
- Icc t20 rankings babar azam comes to close to reach number 1 virat kohli kl rahul in top 10 4208479
ICC T20 Rankings: नंबर-1 बनने के और करीब आए बाबर आजम, टॉप-10 में ये दो भारतीय
पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज के बाद आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी की।
Published On Nov 12, 2020, 01:48 PM IST
Last UpdatedNov 12, 2020, 01:48 PM IST
ICC T20 Rankings: रावलपिंडी में खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में मेजबान पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे पर 3-0 से क्लीन स्वीप किया. जीत के नायक कप्तान बाबर आहम (Babar Azam) रहे जिन्होंने तीन मैचों में 133 रन बनाए. इन शानदार पारियों के दम पर आजम को ताजा टी20 रैंकिंग में काफी फायदा हुआ है.
उन्हें तीन मैचों में केवल दो बार बल्लेबाजी का मौका मिला. इस दौरान उनके बल्ले से 82 और 51 रन निकले. एक मैच में वो बल्लेबाजी नहीं कर पाए. इन पारियों के दम पर बाबर आजम के पास अब 869 से 871 रेटिंग प्वाइंट्स हो गए हैं.
आईसीसी रैंकिंग में वो पहले भी दूसरे स्थान पर थे और अब भी दूसरे स्थान पर ही हैं, लेकिन अब नंबर-1 पर मौजूद इंग्लैंड के डेविड मलान (Dawid Malan) उनसे केवल छह प्वाइंट्स ही आगे हैं.
मलान ने सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान धमाकेदार पारियां खेली थी. इसके अलावा टी20 रैंकिंग में कोई खास बदलाव नहीं हुए हैं.
टॉप-10 में दो भारतीय
भारत के केएल राहुल (KL Rahul) टी20 रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं और विराट कोहली नौवें. गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप-10 में कोई भारतीय नहीं है. टीम इंडिया ने अपनी आखिरी टी20 सीरीज साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड में खेली थी. कोरोना काल में अब भारतीय टीम आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत करने जा रही है.