विराट कोहली की नंबर 1 टी20 रैंकिंग को खतरा, जसप्रीत बुमराह बनेंगे 'टॉपर'?

शनिवार को रांची में खेला जाएगा पहला टी20 मैच

Edited By : Devbrat Bajpai |Oct 06, 2017, 05:22 PM IST

Published On Oct 06, 2017, 05:22 PM IST

Last UpdatedOct 06, 2017, 05:22 PM IST

जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली © Getty Images
जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली © Getty Images

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया शनिवार से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज में अपना दम खम दिखाना चाहेगी। इस सीरीज में जीत के साथ दोनों भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें टी20 रैंकिंग में खासा सुधार कर सकते हैं। इसके अलावा भारतीय कप्तान विराट कोहली टी20 में बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर बरकरार रहना चाहेंगे। गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह की नजरें टी20 में टॉप पायदान हासिल करने पर होंगी। सीरीज के पहले, विराट कोहली मौजूदा समय में नंबर 1 टी20 बैट्समैन हैं।

वहीं इमाद वसीम नंबर 1 टी20 गेंदबाज हैं। इस टी20 सीरीज की समाप्ति के साथ यह सबकुछ बदल सकता है। वैसे भारतीय कप्तान कोहली और नंबर दो पर बरकरार एरन फिंच के बीच अभी थोड़ा अंतर जरूर है लेकिन फिंच उनकी नंबर 1 की पोजीशन को लगातार चुनौती दे रहे हैं। वहीं पांचवें नंबर पर बरकरार ग्लेन मैक्सवेल वनडे सीरीज को पीछे छोड़ते हुए कमाल दिखाने को तैयार होंगे। दोनों टीमों की ओर से ये 3 बल्लेबाज ही हैं जो अंडर-15 रैंकिंग में हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[ये भी पढ़ें: टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराकर पाकिस्तान से जीतेगी टीम इंडिया!]

जसप्रीत बुमराह जो अभी नंबर 2 टी20 गेंदबाज हैं वह पहले नंबर पर बरकरार इमाद वसीम से सिर्फ 5 अंक पीछे हैं। अगर वह टी20 सीरीज में जानदार प्रदर्शन करते हैं तो जरूर नंबर 1 बन जाएंगे। उनके अलावा दोनों टीमों से अन्य कोई गेंदबाज टी20 गेंदबाज रैंकिंग में अंडर 20 में है तो वह जेम्स फॉकनर हैं। फॉकनर सातवें नंबर पर हैं और 11वें नंबर पर रविचंद्रन अश्विन हैं। ये दोनों ही टी20 टीम में शामिल नहीं हैं।

अगर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 से जीत हासिल करती है तो वो आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर 5 से नंबर 2 पर पहुंच जाएगी। मौजूदा रैंकिंग में पाकिस्तानी टीम की टी20 रैंकिंग 2 है और टीम इंडिया की क्लीन स्वीप की जीत से उससे ये रैंकिंग छिन जाएगी।

Editor's Pick