×

आईसीसी टी20 2016: भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया में 16वें सदस्य के रूप में शामिल

भुवनेश्वर भारतीय टीम की ओर से अंतिम बार यूएई के खिलाफ एशिया कप टी20 2016 में खेलते नजर आए थे।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - March 15, 2016 3:43 PM IST

भुवनेश्वर कुमार © PTI
भुवनेश्वर कुमार © PTI

भुवनेश्वर कुमार को मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के पहले आईसीसी टी20 विश्व कप 2016 की भारतीय टीम के स्कवाड के 16वें सदस्य के रूप में सम्मिलित कर लिया गया। यह कदम बीसीसीआई ने यह देखते हुए उठाया है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का अपनी चोट से उबरना अभी भी शंका के घेरे में है। हालांकि अभी तक भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम के साथ प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षण करते नजर नहीं आए हैं। यह पहली बार नहीं है जब बड़े टूर्नामेंट में भारतीय टीम के साथ एक अतिरिक्त खिलाड़ी को जोड़ा गया है बल्कि 2011 के विश्व कप में गैर- आधिकारिक तौर पर धवल कुलकर्णी भारतीय टीम के स्कवाड के 16वें सदस्य थे। उन्हें तेज गेंदबाज के चोटिल होने के बैक अप के रूप में रखा गया था और बाद में जब इस बात का खुलासा हुआ कि बीसीसीआई ने कुलकर्णी को टीम में गैर- आधिकारिक रूप से शामिल किया था तो आईसीसी ने बीसीसीआई से जुर्माने के तौर पर 2 करोड़ रुपए वसूले थे। ये भी पढ़ें: अफरीदी के बचाव में उतरे सुनील गावस्कर

TRENDING NOW

भुवनेश्वर भारतीय टीम की ओर से अंतिम बार यूएई के खिलाफ एशिया कप टी20 2016 में खेलते नजर आए थे। यह उनके द्वारा इस साल खेला गया एकमात्र टी20 मैच है। इस मैच में उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की थी और 4 ओवरों में 8 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। अगर भुवनेश्वर कुमार को विश्व कप टी20 में खेलने का मौका मिलता है तो जाहिर तौर पर वह उसे भुनाने के लिए तैयार हैं। भारतीय टीम मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2016 में अपना पहला मैच खेल रही है। गौरतलब है कि टीम इंडिया आजतक न्यूजीलैंड से टी20 में जीतने में कामयाब नहीं हो पाई है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया ये हारने का सिलसिला तोड़ पाती है या नहीं।