Cricket Country Staff
Editorial team of CricketCountry.
Written by Cricket Country Staff
Last Published on - March 14, 2016 2:41 PM IST


महज 27 साल की उम्र में क्रिकेट मैदान में कई रिकॉर्डस को नेस्तनाबूद कर चुके विराट कोहली ने टी20 विश्व कप 2016 में कुछ इस अंदाज में इंट्री मारी है जिस समय वह विपक्षी टीमों के खिलाड़ियों के लिए बुरे सपने की तरह साबित हो रहे हैं। विराट कोहली टीम इंडिया के लिए कुछ उसी तरह की भूमिका अदा कर रहे हैं जिस तरह नब्बे के दशक में सचिन तेंदुलकर किया करते थे। वे आकर टीम इंडिया को एक दम से संभाल लेते हैं। यही कारण है कि विश्व क्रिकेट में आजकल उनकी चहुंओर प्रशंसा हो रही है। कई पूर्व खिलाड़ियों ने तो उनकी तुलना प्रत्यक्ष रूप से महान सचिन तेंदुलकर से की है। वहीं अब टी20 विश्व कप के ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया धुआंधार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने विराट कोहली को लेकर अपनी चिंताएं साफ तौर पर जहिर कर दी हैं। ये भी पढ़ें: वीडियो: युवराज ने चुने टॉप 6 T20I खिलाड़ी
वॉर्नर ने सचिन और विराट के बारे में बात करते हुए एक टीवी साक्षात्कार में बताया, “सचिन अपनी लय पकड़ने में थोड़ा समय लेते हैं और फिर फील्डरों के बीच से गैप बनाते हुए गेंद को हिट करते हैं। वहीं विराट कोहली पहली ही गेंद से लय पकड़ लेते हैं और शॉट्स खेलने लगते हैं। वॉर्नर ने कहा कि विराट मैदान पर अपने टीम के खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा, “जब वह मैदान पर होते हैं तो उनकी सेना उनके साथ होती है। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो बेहतरीन हैं। उनका करियर बहुत लंबा होने वाला है।”
वॉर्नर मानते हैं कि उनकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की टी20 सीरीज में जीत के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम का मनोबल बढ़ा है। वॉर्नर और स्मिथ ने इस सीरीज के दो मैचों में ना खेलते हुए विश्राम लेने का निर्णय लियाा था। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का उसी की सरजमीं पर पहली बार टी20 सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ किया था। वॉर्नर ने कहा, “उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में बेहतरीन क्रिकेट खेली थी। साथ ही उन्होंने वनडे सीरीज में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। जरूर हमने उन्हें वनडे सीरीज में हराया था, लेकिन उनके बल्लेबाजों ने रनों का अंबार लगा दिया था, रोहित उनमें से एक हैं जिन्होंने 2 शतक जमाए थे।” वॉर्नर ने इस बात को स्वीकार किया कि उनकी टीम क्रिकेट के इस छोटे प्रारूप में उतनी बढ़िया नहीं है। उन्होंने कहा, “एक टीम होने के नाते हम पर थोड़ा दबाव है क्योंकि हमने हाल ही में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है जितना अच्छा हमें करना चाहिए था।” भारत और ऑस्ट्रेलिया विश्व कप टी20 में एक ही ग्रुप में हैं दोनों टीमें 27 मार्च को एक दूसरे से दो- दो हाथ करती नजर आएंगी।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
