×

विश्व कप टी20: आखिरी अभ्यास मैच में द. अफ्रीका से भिड़ेगा भारत

टीम इंडिया नागपुर में 15 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने टी-20 विश्व कप अभियान का आगाज करेगा

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - March 11, 2016 3:58 PM IST

टीम इंडिया © Getty Images
टीम इंडिया © Getty Images

टी20 विश्व कप के तहत अपने आखिरी अभ्यास मैच में भारतीय टीम यहां शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। कोलकाता में गुरुवार को पहले अभ्यास मैच में भारत ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की 98 रनों की नाबाद पारी की बदौलत वेस्टइंडीज को को 45 रनों से हराया था। टी20 में अपने पिछले 11 मुकाबलों में जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम काफी अच्छे फार्म में चल रही है। ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मुकाबलों में जीत हासिल करने के बाद भारत ने इस टूर्नामेंट में कदम रखा है। ये भी पढ़ें: हर विभाग में सफलता है जीत का राज: रोहित शर्मा

भारत ने हाल ही में एशिया कप अपने नाम किया और वह नागपुर में 15 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने टी20 विश्व कप अभियान का आगाज करेगा। पहले अभ्यास मैच के दौरान सभी की नजरें तेज गेंदबाज मोहम्मद समी पर थीं, जिन्होंने ईडन गार्डन्स में दो विकेट चटकाते हुए यह साबित किया कि वह विश्व कप के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

महेंद्र सिंह धोनी को आशा है कि मेजबान टीम अपने खेल को उसी परिपक्वता के साथ खेलेगी, जैसे हाल ही में खेलती आई है। गेंदबाजों की सूची में देखा जाए, तो अनुभवी आशीष नेहरा और युवा खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह ने रविचंद्रन अश्विन तथा रवींद्र जड़ेजा के साथ अपनी टीम को सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ये भी पढ़ें: टी20 विश्व कप में कप्तान धोनी और विराट के नाम हैं ये शानदार रिकार्ड्स

ऑस्ट्रेलिया के साथ अंतर्राष्ट्रीय टी20 श्रृंखला 1-2 से हारने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम ने मिश्रित मनोभाव के साथ टूर्नामेंट में प्रवेश किया है। दक्षिण अफ्रीका की टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि जहां एक ओर टीम में ए.बी. डीविलियर्स, डेविड मिलर, क्विंटन कॉक और फाफ दु प्लेसिस जैसे बल्लेबाज शामिल हैं, वहीं दूसरी ओर इमरान ताहिर, कागिसो रबाडा, क्रिस मोरिस तथा डेविड वीज जैसे गेंदबाज भी हैं।

TRENDING NOW

स्पिनरों की मददगार भारतीय पिचों पर ताहिर खासतौर पर खतरनाक हो सकते हैं। ताहिर ने भारत के साथ नवम्बर में हुई एकदिवसीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में भारत को उसे खासतौर पर सावधान रहना होगा।