×

आईसीसी टी20 विश्व कप: लक्ष्मीपति बालाजी को टीम इंडिया से उम्मीदें

भारतीय टीम ने विश्व कप में पहुंचने से पहले क्रिकेट के सभी क्षेत्रों में जबरदस्त खेल दिखाया है

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - March 15, 2016 5:43 PM IST

लक्ष्मीपति बालाजी © AFP
लक्ष्मीपति बालाजी © AFP

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी को इस विश्व कप टी20 में भारतीय टीम से बहुत उम्मीदें हैं। तमिलनाडु के मध्यम तेज गति के गेंदबाज बालाजी मानते हैं कि भारतीय टीम ने विश्व कप में पहुंचने से पहले क्रिकेट के सभी क्षेत्रों में जबरदस्त खेल दिखाया है और इसी बीच उन्होंने आशीष नेहरा की अगुआई वाली तेज गेंदबाजी आक्रमण की भी प्रशंसा की। भारतीय टीम ने इस साल की शुरुआत से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को उनकी सरजमीं पर टी20 सीरीज में 3-0 से मात देने के बाद श्रीलंका को 2-1 से टी20 सीरीज में हराया। ये भी पढ़ें: वीडियो: टी20 विश्व कप के पहले आया ये बेहतरीन गाना, धोनी- कोहली भी वीडियो में

इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने पहली बार टी20 प्रारूप में आयोजित किए जा रहे एशिया कप में भी जीत दर्ज की। इसके बाद ही कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटरों ने भारत को इस विश्व कप को जीतने का प्रबल दावेदार बताया। ये भी पढ़ें: आईसीसी टी20 2016: भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया में 16वें सदस्य के रूप में शामिल

बालाजी जो भारतीय टीम के लिए अंतिम बार साल 2012 में विश्व कप टी20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले थे, जिस मैच को वेस्टइंडीज ने जीता था ने कहा कि भारत 10- टीम ईवेंट के लिए अच्छी तरह से तैयार है और टीम प्रबंधन ने एक अच्छी मिश्रित टीम को चयनित किया है। बालाजी ने कहा, “टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए अच्छी तैयारी की है और पिछले तीन टूर्नामेंटों में टीम इंडिया का मिश्रण भी अच्छा साबित हुआ है।

TRENDING NOW

उनके जूनियर व सीनियर खिलाड़ी दोनों बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं।” इस बीच बालाजी ने आशीष नेहरा की टीम में वापसी को लेकर जमकर प्रशंसा की। आशीष नेहरा ने ऑस्ट्रेलिया के दौरे के दौरान टी20 सीरीज में टीम इंडिया में वापसी की थी और तब से उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। आशीष नेहरा टीम इंडिया के मुख्य तेज गेंदबाज हैं और वह एक बार फिर से टीम इंडिया को टी20 विश्व कप दिलाने के लिए तैयार हैं।