add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

भारत-पाक मैच में खेलना ज्यादा मुश्किल काम: सौरव गांगुली

धर्मशाला में होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले के आयोजन के बारे में बोले सौरव गांगुली बोले मैच आयोजित कराना मैच खेलने से ज्यादा आसान है

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - March 10, 2016 3:50 PM IST

सौरव गांगुली ने भारत पाक मैच में खेलना मैच आयोजित कराने से ज्यादा मुश्किल काम बताया © PTI
सौरव गांगुली ने भारत पाक मैच में खेलना मैच आयोजित कराने से ज्यादा मुश्किल काम बताया © PTI

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने बुधवार को कहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच मैच का आयोजन कराना मैच खेलने से ज्यादा आसान है। गांगुली ने संवाददातओं से कहा, “भारत-पाकिस्तान के बीच मैच का आयोजन कराना, खेलने से ज्यादा आसान है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेव रिचर्डसन ने दिल्ली में बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में मैच को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए धर्मशाला से कोलकाता स्थानांनतरित करने की घोषणा की थी। गांगुली ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मुझे हिमाचल प्रदेश के लिए बुरा लग रहा है। अनुराग ठाकुर और हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। जो कुछ भी हुआ उसमें राज्य के लोगों का कोई दोष नहीं था। धर्मशाला का स्टेडियम काफी शानदार है और वह मैच का आयोजन कर सकते थे।”

गांगुली ने कहा, “साथ ही हम खुश हैं कि हम इस मैच की मेजबानी करेंगे। यह काफी पहले से चल रहा था। हमने बीसीसीआई से कहा था कि हमारे पास शानदार स्टेडियम है। हम भारत का मैच कराना चाहते हैं। हर मैदान पर भारत का मैच था लेकिन हमारे पास नहीं। भारत के पूर्व कप्तान ने कहा, “हमने बीसीसीआई से कहा था, और हम इसके लिए उसका शुक्रिया अदा करते हैं। ALSO READ: आईसीसी टी20 विश्व कप 2016: कोलकाता में होगा भारत-पाकिस्तान मैच

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गांगुली ने कहा कि मैच ऐतिहासिक ईडन गरडस स्टेडियम पर खेला जाएगा। गांगुली ने हालांकि कहा कि सबसे बड़ी समस्या टिकटों की है। उन्होंने कहा, “टिकटों का मुद्दा समस्या है। मैच की तैयारी समस्या नहीं है। हम हर मैच के लिए तैयार हैं। टिकटों की कीमत फाइनल मैच के टिकटों के समान ही रहेगी। 12 मार्च को हमारे पास टिकट आ जाएंगे। दो दिन का समय टिकटों पर स्टांप लगाने में लगेगा। हमारे पास उसके बाद तीन दिन होंगे टिकट बेचने के लिए। ALSO READ: टी20 विश्व कप: सुरक्षा आश्वासन मिलने पर ही पाकिस्तान लेगा हिस्सा

गांगुली ने कहा कि यह मैच सीएबी के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को समर्पित होगा। उन्होंने कहा, “यह मैच जगमोहन डालमिय को श्रद्धांजलि होगी। वह जब बीसीसीआई के अध्यक्ष थे तभी उन्होंने हमें फाइनल मैच की मेजबानी सौंपी थी। गांगुली ने कहा कि संघ हर तरह की चुनौती के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, “हम हर चुनौती के लिए तैयार हैं। इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है। हमने हाल ही में मैच का आयोजन किया है। गांगुली ने भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ 53 एकदिवसीय मैच खेले हैं जिनमें 35.14 की औसत से 1,652 रन बनाए हैं।