×

हर विभाग में सफलता है जीत का राज: रोहित शर्मा

हम लगातार इसीलिए जीत रहे हैं क्योंकि हमने खेल के हर विभाग में बेहतरीन खेल दिखाया है

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - March 11, 2016 2:19 PM IST

रोहित शर्मा © AFP
रोहित शर्मा © AFP

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा है कि बीते 11 टी-20 मैचों में से उनकी टीम ने 10 मैच जीते हैं और यह सब सिर्फ इसलिए हो रहा है कि टीम इन दिनों तीनों विभागों में बेहतरीन खेल दिखा रही है। भारत ने आस्ट्रेलिया को उसी के घर में 3-0 से हराया और फिर श्रीलंका को अपने घर में 2-1 से पराजित किया। इसके बाद भारतीय टीम अजेय रहते हुए एशिया कप चैम्पियन बनी। भारत ने जीत का क्रम जारी रखते हुए गुरुवार को कोलकाता में खेले गए टी-20 विश्व कप अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज को 45 रनों से हराया। ये भी पढ़ें: टी20 विश्व कप में कप्तान धोनी और विराट के नाम हैं ये शानदार रिकार्ड्स

इस मैच में नाबाद 98 रन बनाने वाले रोहित ने कहा, “हमने बीती तीन सीरीज में बेहतरीन खेल दिखाया है और हम सिर्फ एक विभाग में अच्छा करके नहीं जीत रहे हैं। हम लगातार इसीलिए जीत रहे हैं क्योंकि हमने खेल के हर विभाग में बेहतरीन खेल दिखाया है। ये भी पढ़ें: भारत को मोहम्मद शमी से उम्मीदें: रोहित शर्मा

इस दौरान हमारी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग शानदार रही है।” भारत को अब अगला अभ्यास मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ मुम्बई में खेलना है। रोहित ने कहा कि उनकी टीम अभ्यास मैचों को हल्के में नहीं ले रही है। ये मैच काफी अहम है क्योंकि इनके माध्यम से उनकी टीम को तैयारियों का जायजा लेने का मौका मिल रहा है।

TRENDING NOW

भारत को विश्व कप में अपना पहला मैच 15 मार्च को नागपुर में न्यूजीलैंड के साथ खेलना है। कीवी टीम ने गुरुवार को ही अपने पहले अभ्यास मैच में श्रीलंका को 74 रनों से हराया। आपको बता दें कि रोहित ने एशिया कप के पहले मैच मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 83 रन बनाए थे। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया था। एशिया कप के मैचों में रोहित दो बार मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किए गए थे।