ICC T20 World Cup Qualifier 2019: आयरलैंड, पीएनजी ने की वर्ल्‍ड कप में अपनी जगह पक्‍की

अगले साल अक्‍टूबर में टी20 विश्‍व कप खेला जाएगा।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 28, 2019, 03:01 PM IST

Published On Oct 28, 2019, 03:01 PM IST

Last UpdatedOct 28, 2019, 03:01 PM IST

Ireland ODI © Twitter

Ireland ODI © Twitter

अगले साल ऑस्‍ट्रेलिया की धरती पर होने वाले टी20 विश्‍व कप (T20 World Cup 2020) के लिए पापुआ न्यू गिनी (PNG) के बाद अब आयरलैंड ने भी क्‍वालीफाई कर लिया है। अबू धाबी में इन दिनों टी20 विश्‍व कप के क्‍वालीफायर्स (T20 World Cup Qualifier) खेले जा रहे हैं।

पढ़ें:- AUSvsSL: मिशेल स्‍टार्क ने दूसरे टी20 मुकाबले से बनाई दूरी, ये है वजह

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टी20 विश्व कप के 7वें सीजन का आयोजन ठीक एक साल बाद 18 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक होना है। आयरलैंड ने ग्रुप-बी में पहला स्थान हासिल किया। PNG ने भी पहली बार आईसीसी विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है।

इस टीम ने ग्रुप-ए में टाॅप पर रहते हुए विश्व कि‍प का टिकट हासिल किया। पीएनजी ने पहले केन्या को 45 रनों से हराया और फिर नीदरलैंड्स द्वारा स्काटलैंड को 12।3 ओवरों में नहीं हरा पाने के कारण उसे विश्व कप का टिकट हासिल हुआ।

पढ़ें:- हार से परेशान फाफ डु प्लेसिस ने टेस्ट क्रिकेट से टॉस को हटाने के दे डाले सुझाव

टी20 वर्ल्‍ड कप क्‍वालीफायर्स में कुल 14 टीमों ने हिस्‍सा लिया। सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया। ग्रुप ए से पीएनजी और ग्रुप बी से आयरलैंड ने क्‍वालीफाई किया है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दो नवंबर को खेला जाएगा।

Editor's Pick